लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने फिर किया अखिलेश यादव पर हमला, बोले- इनका तो नाम समाजवादी, सोच परिवारवादी और काम दंगावादी है

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 7, 2022 17:56 IST

हापुड़ पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को हत्या की ट्विटर पर 'लेडी डॉन' नाम के अकाउंट्स से दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी हमला कियायोगी ने कहा जब भी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारें आती थीं, तब दंगे शुरू हो जाते थेदंगों की वजह से कर्फ्यू लगता था, जिसकी वजह से व्यापारी और गरीब परेशान होते थे

मेरठ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा में एक बार फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लपेटे में लिया। योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की जनता से कहा कि आपने पांच साल का शासन देखा है, हमारा भी और उनका भी। अब आप फैसले करिये कि कौन बेहतर था।

योगी ने कहा कि वो दंगा करवाते थे और हमारे शासन में एक भी दंगाई की हिम्मत नहीं हुई कि वो सर उठा सकें। हमने कभी भी भेदभाव की राजनीति नहीं की। भाजपा के शासन में सभी लोगों को समान अवसर मिला और मिलता रहेगा। वो लोग आज बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। उनको पहले अपने शासनकाल में किये कार्यों को देखना चाहिए। हर ओर लूट थी, अपराध था, भ्रष्टाचार था। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी हमला किया और बोले कि वो एक योगी के शासन से मुकाबला कर रहे हैं, जिनका पूरा परिवार राजनीति में है। योगी ने तंज कसते हुए कहा, "जब भी कांग्रेस और सपा की सरकारें आती थीं तब दंगे शुरू हो जाते थे। दंगों की वजह से कर्फ्यू लगता था जिसकी वजह से व्यापारी, गरीब परेशान होते थे। मुजफ्फरनगर का दंगा, सहारनपुर का दंगा, बिजनौर का दंगा। नाम से समाजवादी, सोच परिवारवादी काम दंगावादी"। 

मालूम हो कि आज ही हापुड़ पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को हत्या की ट्विटर पर लेडी डॉन नाम के अकाउंट्स से दी गई है।

धमकी भरे ट्वीट में लिखा है कि ओवैसी तो मोहरा है असली निशाना योगी आदित्यनाथ है। अलीगढ़ पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट में कहा गया है कि मेरठ की रहने वाली भीम सेना की यूपी अध्यक्ष सीमा सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मारने वाली हैं। 

मालूम हो कि बीते 3 फरवरी को एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी जब मेरठ से दिल्ली लौट रहे थे तो उनकी कार पर फायरिंग की घटना हुई थी। हमले के बाद मचे बवाल पर केंद्र सरकार ने फौरी एक्शन लेते हुए ओवैसी को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की मंजूरी दी थी, जिसे ओवैसी ने ठुकरा दिया था। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असदुद्दीन ओवैसी से अपील की कि वो केंद्र सरकार की बात मान लें और जेड श्रेणी की सुरक्षा ले लें। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022योगी आदित्यनाथAkhilesh Samajwadi Partyअखिलेश यादवमेरठसमाजवादी पार्टीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप