लाइव न्यूज़ :

YES Bank surges: सीईओ प्रशांत कुमार बोले- यस बैंक में नकदी मोर्चे पर चिंता की बात नहीं, पाबंदी 18 मार्च को खत्म

By भाषा | Updated: March 17, 2020 18:41 IST

आरबीआइ्र द्वारा शुक्रवार को अधिसूचित पुनर्गठन योजना के तहत यह पाबंदी 18 मार्च को शाम 6 बजे तक हट जाएगी। कुमार ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पर्याप्त एहतियाती कदम उठाये हैं। हमारे सभी एटीएम नकदी से भरे हैं। इसीलिए यस बैंक की तरफ से नकदी के मोर्चे पर कोई समस्या नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देयह भी स्पष्ट किया कि नकदी के लिये बाहरी स्रोतों पर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी।कुमार ने कहा, ‘‘लेकिन अगर मामला बनता है, नकदी के वे स्रोत पर्याप्त रूप से उपलब्ध होंगे।’’

मुंबईःयस बैंक के नामित मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कहा कि नकदी के मोर्चे पर वास्तव में कोई समस्या नहीं है और बैंक का पूरा कामकाज बुधवार की शाम से सामान्य हो जाएगा। रिजर्व बैंक ने पांच मार्च को संकट में फंसे निजी क्षेत्र के बैंक पर रोक लगायी थी।

इसमें प्रति खाताधारक 50,000 रुपये की निकासी सीमा शामिल है। आरबीआइ्र द्वारा शुक्रवार को अधिसूचित पुनर्गठन योजना के तहत यह पाबंदी 18 मार्च को शाम 6 बजे तक हट जाएगी। कुमार ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पर्याप्त एहतियाती कदम उठाये हैं। हमारे सभी एटीएम नकदी से भरे हैं। इसीलिए यस बैंक की तरफ से नकदी के मोर्चे पर कोई समस्या नहीं है।’’

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नकदी के लिये बाहरी स्रोतों पर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। कुमार ने कहा, ‘‘लेकिन अगर मामला बनता है, नकदी के वे स्रोत पर्याप्त रूप से उपलब्ध होंगे।’’ उन्होंने जमाकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उन्हें अपनी जमा राशि को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि रोक हटने के बाद बैंक के सभी ग्राहक बैंक की पूरी सुविधाएं का लाभ उठा सकेंगे। कुमार के अनुसार बैंक के केवल एक तिहाई ग्राहकों ने ही अपने खातों से 50,000-50,000 रुपये तक की निकासी की। पुनर्गठन योजना के बारे में कुमार ने कहा कि सरकार, आरबीआई और अन्य वित्तीय संस्थानों के समर्थन से बैंक में संकट को 13 दिनों के भीतर दूर कर लिया गया।

योजना के तहत यस बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत आठ वित्तीय संस्थानों से 10,000 करोड़ रुपये प्राप्त किये हैं। इसमें एसबीआई से 6,050 करोड़ रुपये मिला है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि स्टेट बैंक के पास यस बैंक के जो भी शेयर हैं, उसमें से तीन साल की तय बंधक अवधि से पहले एक भी शेयर नहीं बेचा जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय स्टेट बैंक दूसरे दौर के पूंजी समर्थन में यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी को 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करेगा। 

टॅग्स :यस बैंकभारतीय स्टेट बैंकराणा कपूरमुंबईनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह