लाइव न्यूज़ :

YES Bank मामले में BJP ने लगाया प्रियंका गांंधी पर आरोप, राणा कपूर ने 2 करोड़ में प्रियंका से खरीदी एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग्स, ईडी कर रही है जांच

By अनुराग आनंद | Updated: March 9, 2020 11:15 IST

YES Bank के फाउंडर राणा कपूर की गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पेंटिंग्स राणा कपूर ने 2 करोड़ रुपये में खरीदी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को बीजेपी ने राणा कपूर के साथ पी. चिदंबरम की तस्वीरें दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी को घेरा था। यस बैंक मामले में प्रियंका गांधी पर सवाल खड़ा करते हुए बीजेपी ने कहा है कि भारत में हर वित्तीय अपराध गांधी परिवार से जुड़ा होता है। 

यस बैंक मामले में प्रवर्तन निदेशालय लगातार शिकंजा कसते जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय अब यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर के अलावा इस मामले में  प्रियंका गांधी से भी पूछताछ कर सकती है। यस बैंक को लेकर सरकार को घेर रही कांग्रेस पार्टी अब प्रियंका गांधी और बैंक के फाउंडर राणा कपूर के बीच 'सौदे' पर सफाई दे रही है। वहीं, बीजेपी ने कहा है कि भारत में हर वित्तीय अपराध गांधी परिवार से जुड़ा होता है। 

टीओआई के मुताबिक, राणा कपूर की गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पेंटिंग्स राणा कपूर ने 2 करोड़ रुपये में खरीदी थीं। शनिवार को ईडी के छापे के बाद राणा कपूर को आज सुबह गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में भ्रम की हवा को खारिज करते हुए, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दोहराया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पिता राजीव गांधी की एक एम एफ हुसैन पेंटिंग को कपूर को 2 करोड़ रुपये में बेच दिया था, और पूरी राशि का खुलासा उनके 2010 के आयकर रिटर्न में किया गया था। 

बता दें कि शुक्रवार को बीजेपी ने राणा कपूर के साथ पी. चिदंबरम की तस्वीरें दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी को घेरा था। यूपीए सरकार के दौरान प्रियंका गांधी की पेंटिंग्स को राणा कपूर ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी इस मामले की जांच में जुटा है।

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर 11 मार्च तक ईडी के कस्टडी में रहेंगे-बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को करीब 30 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 11 मार्च तक वह ईडी की गिरफ्त में ही रहेंगे। इसके साथ ही ईडी ने कहा है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ईडी ने शनिवार को राणा कपूर के सुमंद्र महल वाले घर में अपनी जांच रखी।  बता दें कि ईडी इस बात की जांच कर रहा है कि क्या यस बैंक प्रमोटर राणा कपूर और उनकी दो बेटियों की डमी कंपनी अर्बन वेंचर्स को घोटालेबाजों से 600 करोड़ रुपये मिले थे।

इसके अलावा, अधिकारियों ने बताया था कि कपूर को शनिवार शनिवार दोपहर में बालार्ड एस्टेट स्थित एजेंसी के कार्यालय लाया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार रात वर्ली इलाके में 'समुद्र महल' परिसर में राणा के आवास की तलाशी ली थी और उससे सख्त सवाल जवाब किए। उन्होंने कहा कि कपूर से पूछताछ जारी है। 

यस बैंक के ग्राहकों के लिए ये है थोड़ी राहत भरी खबर-इसके अलावा संकट से जूझ रही यस बैंक के ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। दरअसल, अब Yes Bank के डेविड कार्ड होल्डर किसी भी बैंक के एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे। इसकी अनुमति दे दी गई है। इससे पहले ग्राहकों को पैसे निकालने के लिए बैंक की शाखाओं के सामने लंबी-लंबी कतारों में लगा हुआ देखा जा रहा था।   

दरअसल, इससे पहले यस बैंक पूंजी जुटाने में असफल रहा है। इसके बाद गुरुवार को रिजर्व बैंक ने सरकार के साथ विचार विमर्श कर बैंक के निदेशक मंडल को बर्खास्त कर दिया और उसमें प्रशासक नियुक्त कर दिया। बैंक के लेनदेन पर रोक लगाते हुये तीन अप्रैल तक ग्राहकों के लिये खाते से निकासी को 50,000 रुपये पर सीमित कर दिया। 

यस बैंक ने केंद्रीय वित्तमंत्री और आरबीआई को टैग करते हुए शनिवार देर रात ट्वीट किया और लिखा, 'अब आप YES BANK और अन्य बैंकों के एटीएम से अपने यस बैंक के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर पैसे निकाल सकते हैं। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।'

 

टॅग्स :यस बैंकराणा कपूरप्रियंका गांधीबैंकिंगप्रवर्तन निदेशालयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील