लाइव न्यूज़ :

बीएस येदियुरप्पा बने कर्नाटक के सीएम, शपथ ग्रहण से 16 मिनट पहले राहुल ने किया ये ट्वीट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 17, 2018 10:15 IST

कर्नाटक विधान सभा के नतीजे 15 मई को आए। बीजेपी को 104 सीटों पर जीत मिली है। राज्य में बहुमत हासिल करने के लिए 112 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी।

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर बीएस येदियुरप्पा के गुरुवार (17 मई) सुबह नौ बजे शपथ ग्रहण करने से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला करते हुए कहा है कि भारत लोकतंत्र की हार पर मातम मनाएगा। राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह 8.44 पर ट्वीट किया, "बहुमत का आंकड़ा न होने के बावजूद कर्नाटक में सरकार बनाने की बीजेपी की जिद अतार्किक है। ये संविधान का मजाक उड़ाना है। आज सुबह बीजेपी अपनी खोखली जीत का जश्न मनाएगी। भारत लोकतंत्र के हार का मातम मनाएगा।" कर्नाटक विधान सभा की 224 सीटों में से 222 सीटों के 15 मई को आए नतीजों में बीजेपी 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस को 78 सीटें और जनता दल (सेकुलर) को 37 सीटें मिलीं। जेडीएस की साझीदार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक सीट पर जीत मिली। एक सीट केपी जनता पार्टी को और एक निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है।

पूरे नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस ने जेडीएस को बिना किसी शर्त के समर्थन देने की घोषणा कर दी। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद के रूप में कांग्रेस ने समर्थन दिया। कांग्रेस और जेडीएस ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। वहीं बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने भी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा पेश किया। बुधवार (16 मई) को राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा को सरकार बनाने का मौका दिया। येदियुरप्पा को 15 दिनों के अंदर विधान सभा में बहुमत साबित करना होगा।

बुधवार देर शाम वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा को राज्य में सरकार आने का न्योता दिया। कांग्रेस और जेडीएस राज्यपाल वजुभाई के फैसले के खिलाप सुप्रीम कोर्ट में अपील की। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की पीठ ने येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से मना करते हुए मामले पर अगली सुनवाई गुरुवार सुबह 10.30 बजे करने की बात कही। सुप्रीम कोर्ट ने एटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी से राज्यपाल वजुभाई को येदियुरप्पा द्वारा 15 मई और 16 मई को दिए गये पत्र सर्वोच्च अदालत में पेश करने के लिए कहा है। राज्यपाल वजुभाई वाला ने बीएस येदियुरप्पा को विधान सभा में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का समय दिया है। इसीलिए बीएस येदियुरप्पा ने अकेले ही पद की शपथ ली। उनके साथ किसी अन्य मंत्री ने शपथ नहीं ली।

 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018राहुल गाँधीबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो