लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को हमारे 'मन की बात' भी सुननी चाहिए, धरने पर बैठे पहलवानों ने की अपील

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 30, 2023 18:48 IST

धरने पर बैठे पहलवानों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की है और कहा है कि पीएम मोदी को पहलवानों के मन की बात भी सुननी चाहिए। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग समेत कुल 7 खिलाड़ियों ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है।

Open in App
ठळक मुद्देजंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारीकुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांगविनेश फोगाट ने पीएम मोदी से पहलवानों के मन की बात सुनने की अपील की

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देश के शीर्ष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं और एफआईआर भी दर्ज कराई है।

इस बीच धरने पर बैठे पहलवानों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की है और कहा है कि पीएम मोदी को पहलवानों के मन की बात भी सुननी चाहिए। जंतर मंतर पर धरने पर बैठे टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया ने कहा कि उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक न्याय नहीं होता। वहीं विनेश फोगाट ने कहा, "प्रधानमंत्री को हमारे मन की बात भी सुननी चाहिए। लोग हमारे समर्थन में बैठे हैं। यह हमारी ताकत है। हम नहीं जानते कि यहां कितने सांसद और विधायक हैं।"

बता दें कि पहलवानों के प्रदर्शन के बाद बृजभूषण शरण सिंह पर अपने पद से इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है। लेकिन उनका कहना है कि इस्तीफा देना बड़ी बात नहीं है मगर अपराधी बनकर नहीं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इन्होने जनवरी में इस्तीफा देने की बात कही थी, मैंने तब भी कहा था कि मैंने अगर अपने पद से इस्तीफा दे दिया तो इसका मतलब ये है कि मैंने इनके आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि पहलवानों का विरोध प्रदर्शन राजनीति है। सिंह ने कहा कि पहलवान कांग्रेस और विपक्षी दलों के हाथों का खिलाड़ी खिलौना बन गए हैं। इस्तीफा उनका उद्देश्य नहीं है, उनका उद्देश्य राजनीति है।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग समेत कुल 7 खिलाड़ियों ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जल्द ही पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी। आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान महिला पहलवानों का यौन शोषण किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमन की बातबृज भूषण शरण सिंहविनेश फोगाटबजरंग पूनियासाक्षी मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम