लाइव न्यूज़ :

मर्डर केस में आरोपी पहलवान सुशील कुमार के साथ पुलिसकर्मी ने ली सेल्फी, फोटो वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 25, 2021 15:21 IST

पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में मंडोली जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे सुशील कुमार को जेल नंबर 2 में रखा गया है। पुलिसकर्मियों ने अपराधी सुशील कुमार के साथ सेल्फी ली।सागर धनखड़ हत्याकांड ने सुशील को विजेता से हत्यारा बना दिया है।

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने यहां छत्रसाल स्टेडियम में एक युवा पहलवान की कथित हत्या के संबंध में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत नौ जुलाई तक बढ़ा दी है।

इस बीच, पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में मंडोली जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया। सुशील कुमार को जेल नंबर 2 में रखा गया है। मंडोली जेल से छूटने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने अपराधी सुशील कुमार के साथ सेल्फी ली, जो अब सुशील मीडिया पर वायरल हो रही है।

पुलिसकर्मियों ने सुशील कुमार के साथ सेल्फी ली। संगीन आरोपों में घिरे कुमार सेशन के दौरान हंसते हुए दिख रहा है। सोशल मीडिया पर कई सवाल उठने लगे हैं। पहलवान सुशील कुमार ने 2008 में ओलंपिक पदक जीता और फिर उनकी जिंदगी बदल गई। लेकिन सागर धनखड़ हत्याकांड ने सुशील को विजेता से हत्यारा बना दिया है।

पुलिस अब तक इस संबंध में सुशील कुमार समेत कई लोगों को हिरासत में ले चुकी है। पुलिस के मुताबिक सुशील कुमार ने अपने दोस्तों के साथ 4 और 5 मई 2021 की आधी रात को पहलवान सागर धनखड़ की पिटाई की थी। कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल के समक्ष पेश किया गया।

वह हत्या, गैर-इरादतन हत्या और अपहरण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। आरोपी के वकील के अनुसार उन्हें मंडोली जेल से तिहाड़ की जेल संख्या दो में भेजा गया है। कुमार ने कथित संपत्ति विवाद को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर चार मई और पांच मई की मध्यरात्रि को स्टेडियम में सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों की पिटायी की थी।

बाद में धनखड़ (23) की चोटों के कारण मौत हो गयी थी। पुलिस ने दावा किया कि सुशील कुमार हत्या का ‘‘मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड’’ है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी उपलब्ध हैं जिसमें कुमार और उसके साथियों को धनखड़ की पिटायी करते हुए देखा जा सकता है।

सुशील कुमार को 23 मई को उनके साथी अजय कुमार सहरावत के साथ पकड़ा गया। अभी तक वह 10 और 23 दिनों की क्रमश: पुलिस और न्यायिक हिरासत में रह चुके हैं। घटना के संबंध में सुशील कुमार समेत कुल 10 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :सुशील कुमारकोर्टदिल्लीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील