लाइव न्यूज़ :

Worli Election Result 2024: वर्ली सीट में मिलिंद देवड़ा और आदित्य ठाकरे के बीच कड़ी टक्कर, देवड़ा 597 वोटों से आगे

By रुस्तम राणा | Updated: November 23, 2024 12:01 IST

Worli Election Result 2024: शिवसेना के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा, शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के उम्मीदवार संदीप देशपांडे के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

Open in App

Worli Election Result 2024: वर्ली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा, शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के उम्मीदवार संदीप देशपांडे के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट से देवड़ा, आदित्य ठाकरे से 597 वोटों से आगे चल रहे हैं।

महायुति के उम्मीदवार देवड़ा, जो इस साल की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर शिंदे सेना में शामिल हुए थे, को उम्मीद है कि वे उद्धव ठाकरे के बेटे और वर्ली से मौजूदा विधायक, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के आदित्य ठाकरे से सीट छीन लेंगे। एमएनएस के देशपांडे भी इस हाई-प्रोफाइल सीट पर किसी सरप्राइज को लेकर आशावादी हैं। 

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, इस समय पांचवें राउंड की काउंटिंग जारी है। जबकि इस सीट की कुल 17 राउंड की काउंटिंग होगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 288 सीटों पर मतगणना जारी है। अभी तक आए रुझानों में, सत्ताधारी महायुति की प्रचंड बहुमत के साथ वापसी होती दिख रही है। महायुति 200 से भी अधिक सीटों पर आगे है। 

अब तक आए चुनावी रुझानों के अनुसार भाजपा राज्य की 288 सीटों में 126 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो कि सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने को तैयार है। भाजपा के बाद उनकी सहयोगी पार्टी शिंदे गुट की शिवसेना 54 सीटों पर आगे है। वहीं अजीत पवार की एनसीपी 35 सीटों पर लीड कर रही है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024वर्लीआदित्य ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो