लाइव न्यूज़ :

World Health Day: कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है विश्व, पीएम मोदी ने कहा- आज सोशल डिस्टेंस का पालन करने का लें संकल्प

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 7, 2020 09:12 IST

World Health Day: 7 अप्रैल 1948 को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के देशों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने का दायित्व निभाती है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोगों से अपील की है कि कोरोना से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।मोदी ने कहा कि इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें जो हमारे स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की रक्षा करेगी।

हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) सात अप्रैल को मनाया जाता है और आज विश्व स्वास्थ्य दिवस ऐसे समय में पड़ा है जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है। लाखों लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं और हजारों की संख्या में मौतें हो चुकी हैं। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोगों से अपील की है कि कोरोना से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज विश्व स्वास्थ्य दिवस पर, हम न केवल एक-दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं, बल्कि उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा कर्मचारियों और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के प्रति हमारी कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं, जो COVID-19 खतरे के खिलाफ लड़ाई का बहादुरी से नेतृत्व कर रहे हैं।'

मोदी ने कहा, 'इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें जो हमारे स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की रक्षा करेगी। यह दिन हमें सालभर व्यक्तिगत फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी प्रेरित करता है, जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा।' आपको बता दें कि 7 अप्रैल 1948 को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के देशों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने का दायित्व निभाती है। दुनिया के 194 देश विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य तथा दो संबद्ध सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की इस अनुषांगिक इकाई का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में है। इस दिन को दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत साल 1950 में की गई थी। 

 

टॅग्स :विश्व स्वास्थ्य दिवसकोरोना वायरसनरेंद्र मोदीसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र