लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय 'युगे युगीन भारत', जानें इसकी खासियत

By अंजली चौहान | Updated: July 27, 2023 21:26 IST

अधिकारियों ने कहा कि देश की राजधानी के मध्य में उत्तर और दक्षिण ब्लॉक में स्थित नया संग्रहालय 1.17 लाख वर्गमीटर के क्षेत्र को कवर करेगा, जिसमें 950 कमरे एक बेसमेंट और तीन मंजिलों में फैले होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय की भी घोषणा की.इस वॉकथ्रू में मौर्य से लेकर गुप्त साम्राज्य, विजयनगर साम्राज्य, मुगल साम्राज्य और कई अन्य राजवंशों के शासन का उल्लेख किया गया है।वर्तमान राष्ट्रीय संग्रहालय भवन की नींव 12 मई, 1955 को प्रथम प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा रखी गई थी।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय का निर्माण करने वाली है। युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय का निर्माण राजधानी दिल्ली में किया जाएगा और यह दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम होगा। बताया जा रहा है कि संग्रहालय 5,000 वर्षों से अधिक समय तक फैले भारत की कहानी बताएगा।

युगे युगीन भारत के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश को बताया जब वह राष्ट्रीय राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर (IECC) परिसर के उद्घाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने मई में प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो के अवसर पर आगामी संग्रहालय का वर्चुअल वॉक-थ्रू भी लॉन्च किया है। 

युगे युगीन भारत संग्रहालय में क्या होंगी खूबिया?

1- जानकारी के मुताबिक, इस संग्रहालय में 5,000 वर्षों से अधिक की भारत की सभ्यता संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए आठ विषयगत खंड होंगे। इसे दिल्ली में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनाया जाएगा।

2- युगे युगीन भारत संग्रहालय जनपथ स्थित मौजूदा राष्ट्रीय संग्रहालय का स्थान लेगा। वर्तमान राष्ट्रीय संग्रहालय भवन कर्तव्य पथ का हिस्सा बन जाएगा और इसके समृद्ध संग्रह को परियोजना के हिस्से के रूप में उत्तर और दक्षिण ब्लॉक की इमारतों में ले जाया जाएगा।

3- संग्रहालय में आठ खंडों में प्राचीन भारतीय ज्ञान, प्राचीन से मध्यकालीन, मध्यकालीन, मध्यकालीन से संक्रमण चरण, आधुनिक भारत, औपनिवेशिक शासन, स्वतंत्रता संग्राम और 1947 के बाद के 100 वर्ष की अवधि शामिल होगी जिसे लोगों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। 

4- संग्रहालय का वर्चुअल वॉक-थ्रू डिजिटल अनुभव के माध्यम से एक झलक देता है कि परियोजना पूरी होने के बाद गैलरी और उद्यान कैसे दिखेंगे। भारत की प्राचीन नगर नियोजन प्रणाली, वेद, उपनिषद, प्राचीन चिकित्सा ज्ञान आदि, मौर्य से गुप्त साम्राज्य, विजयनगर साम्राज्य, मुगल साम्राज्य और कई अन्य राजवंशों के शासन का उल्लेख इस वॉकथ्रू में किया गया है।

5- म्यूजियम राजधानी के मध्य में उत्तर और दक्षिण ब्लॉक में स्थित नया संग्रहालय 1.17 लाख वर्गमीटर के क्षेत्र को कवर करेगा, जिसमें 950 कमरे एक बेसमेंट और तीन मंजिलों में फैले होंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

क्राइम अलर्टकौन है सलीम वास्तिक?, 31 साल बाद अरेस्ट, 1995 में व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे को मार डाला था

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

भारतनंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सुवेंदु अधिकारी?, कहा-बिहार में चारा घोटाला और बंगाल में अनाज घोटाला, TMC का सूपड़ा साफ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

भारतपूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर कस सकता है कानूनी शिकंजा, जदयू नेत्री ने दर्ज कराई प्राथमिकी