लाइव न्यूज़ :

विश्व हिंदी दिवसः तेजेन्द्र शर्मा बोले- लेखक और कथाकार अपनी जड़ों को खो दिया, प्रवासी साहित्य की अवधारणा पर खेद...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2022 20:30 IST

World Hindi Day: विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। प्रथम विश्व हिन्दी दिवस 1975 में मनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे1998 तक वहां के किसी लेखक के पास अपनी कहानियों का एक संग्रह तक नहीं था।आज कोई ऐसा लेखक लंदन में नहीं है, जिसके दो- तीन कथा संग्रह न प्रकाशित हो चुके हैं।कहानियों के छोटे-छोटे वाक्य आज की हिन्दी को जिस तरह प्राणवान और संप्रेषणीय बना रहे हैं।

World Hindi Day: विश्व हिंदी दिवस पर आयोजित हिंदी विभाग गुरु घासीदास की संगोष्ठी में बोलते हुए "कथा यू के" के संस्थापक और हिंदी के वरिष्ठ कथाकार तेजेन्द्र शर्मा ने हिंदी में प्रवासी साहित्य की अवधारणा पर खेद जताते हुए कहा कि आज के साहित्य, विशेषकर कविता में गांव को लेकर जो नास्टेल्जिया दिखाई देता है।

उसका कारण ही है कि आज का कवि या कोई लेखक, कथाकार अपनी उन जड़ों को खो चुका है, जहां उसका बचपन बीता है। जहां से उसके जीवन अनुभव और स्मृतियों का एक भरा पूरा संसार समृद्ध हुआ है।आज का लेखक उसे पीछे छोड़ आया है। दूरस्थ बिहार, छत्तीसगढ़ या पंजाब का कोई लेखक जब दिल्ली में रहकर अपने गांव की कहानी लिखता है तो वह भी किसी न किसी स्तर पर प्रवासी ही होता है। 

लगभग आधा घंटे के व्याख्यान में कथाकार तेजेन्द्र शर्मा ने लंदन में फैलते जा रहे हिन्दी कथा साहित्य की लोकप्रियता का हवाला देते हुए बताया कि 1998 तक वहां के किसी लेखक के पास अपनी कहानियों का एक संग्रह तक नहीं था, जबकि विगत बीस वर्षों में आज कोई ऐसा लेखक लंदन में नहीं है, जिसके दो- तीन कथा संग्रह न प्रकाशित हो चुके हैं।

इसके पीछे "कथा यू के" की साहित्यिक गोष्ठियां, उसके प्रयास महत्त्वपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य में स्त्री विमर्श, दलित विमर्श या आदिवासी विमर्श जैसे बंटवारे साहित्य के प्रभाव को सीमित कर रहे हैं।आज के लेखक को चाहिए कि साहित्य के बाजार में उछाले जा रहे इन कृत्रिम मुद्दों के बरक्स अपने जीवन अनुभव  से साहित्य के विषय उठाये।

अपने प्रिय लेखक जगदम्बा प्रसाद दीक्षित को उद्धृत करते हुए तेजेन्द्र शर्मा ने बताया कि उनकी कहानियों के छोटे-छोटे वाक्य आज की हिन्दी को जिस तरह प्राणवान और संप्रेषणीय बना रहे हैं, वे मेरे लेखन के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। कला विद्यापीठ के छात्रों और अन्य विभाग के अध्यापकों की भारी उपस्थिति में  संगोष्ठी का संचालन हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर देवेंद्र नाथ सिंह व धन्यवाद ज्ञापन विभाग के  असिस्टेंट प्रोफेसर मुरली मनोहर सिंह ने किया।

टॅग्स :हिन्दी दिवसहिन्दीब्रिटेनछत्तीसगढ़दिल्लीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष