लाइव न्यूज़ :

World Forest Area: दुनिया में तीसरे स्थान पर भारत, 2010-2020 के बीच 266000 हेक्टेयर वनक्षेत्र की बढ़ोतरी, जानें टॉप-10 देश की सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2024 11:41 IST

World Forest Area: संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने भारत में नवीन तरीकों से बंजर भूमि पर पौधारोपण और कृषि वानिकी का विस्तार करने के प्रयासों की प्रशंसा की।

Open in App
ठळक मुद्देWorld Forest Area: कृषि वानिकी को समर्थन देने के उद्देश्य से एक नयी राष्ट्रीय नीति बनाया जाना भी शामिल है।World Forest Area: रिपोर्ट में कुछ देशों में वनों की कटाई में उल्लेखनीय कमी पर प्रकाश डाला गया है।World Forest Area: ब्राजील के अमेजन में 2023 में वनों की कटाई में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

World Forest Area: भारत के वनक्षेत्र में 2010 से 2020 के बीच सालाना 2,66,000 हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई और वह इस अवधि में वन क्षेत्र मे बढ़ोतरी के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर रहा। खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की एक नयी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन वन क्षेत्र में 19,37,000 हेक्टेयर की बढ़ोतरी के साथ शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 4,46,000 हेक्टेयर वृद्धि के साथ दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। शीर्ष 10 में शामिल अन्य देशों में चिली, वियतनाम, तुर्किये, अमेरिका, फ्रांस, इटली और रोमानिया शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने भारत में नवीन तरीकों से बंजर भूमि पर पौधारोपण और कृषि वानिकी का विस्तार करने के प्रयासों की प्रशंसा की। इन प्रयासों में देश में कृषि वानिकी को समर्थन देने के उद्देश्य से एक नयी राष्ट्रीय नीति बनाया जाना भी शामिल है। रिपोर्ट में कुछ देशों में वनों की कटाई में उल्लेखनीय कमी पर प्रकाश डाला गया है।

उदाहरण के लिए, इंडोनेशिया में 2021 से 2022 के बीच वनों की कटाई में 8.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जबकि ब्राजील के अमेजन में 2023 में वनों की कटाई में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। एफएओ की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2000 से 2010 और 2010 से 2020 की अवधि में वैश्विक स्तर पर मैनग्रोव की सकल गिरावट दर में 23 प्रतिशत की कमी आई है। एफएओ ने इस बात पर जोर दिया कि जलवायु परिवर्तन के कारण आग और कीटों सहित विभिन्न कारकों की वजह से वनों को नुकसान हो रहा है।

टॅग्स :Forest Departmentऑस्ट्रेलियाAustraliaBrazil
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेवाल्मीकि टाइगर रिजर्वः सबसे ताकतवर और खतरनाक शिकारी बाघ को मगरमच्छ ने बना लिया शिकार?, जबड़े में जकड़ा और गहरे पानी में ले जाकर?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?