लाइव न्यूज़ :

वेब सीरीज 'खाकी द बिहार चैप्टर' में काम करना गया के पूर्व आईजी अमित लोढ़ा को पड़ा महंगा, बुरे फंसे

By एस पी सिन्हा | Updated: December 8, 2022 16:53 IST

विशेष निगरानी की ओर से बताया गया है कि सरकारी सेवा में रहते हुए भी नेटफ्लिक्स और फ्राइडे स्टोरी टेलर के साथ व्यावसायिक कार्य गया के तत्कालीन पूर्व आईजी के द्वारा किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष निगरानी इकाई ने अमित लोढ़ा पर गंभीर आरोप लगाये हैं।लोढ़ा के खिलाफ अब जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।अमित लोढ़ा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराई गई थी, जिसमें उनके खिलाफ लगे आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया गया था।

पटना: बिहार में गया के पूर्व आईजी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा के खिलाफ विशेष निगरानी ने मामला दर्ज कर लिया है। विशेष निगरानी इकाई ने उनपर पीसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस तरह से नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रहे वेब सीरीज ‘खाकी द बिहार चैप्टर’ के नायक और आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा असल जिंदगी में हीरो नहीं विलेन दिखने लगे हैं। 

विशेष निगरानी इकाई ने अमित लोढ़ा पर गंभीर आरोप लगाये हैं। लोढ़ा के खिलाफ अब जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। विशेष निगरानी की ओर से बताया गया है कि सरकारी सेवा में रहते हुए भी नेटफ्लिक्स और फ्राइडे स्टोरी टेलर के साथ व्यावसायिक कार्य गया के तत्कालीन पूर्व आईजी के द्वारा किया गया था। एसयूवी की ओेर से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक अमित लोढ़ा मगध क्षेत्र गया के आईजी पद पर तैनात थे। 

इस दौरान उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और निजी स्वार्थ और लाभ के लिए वित्तीय गड़बड़ी यानि घोटाले का आरोप लगा था। अमित लोढ़ा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराई गई थी, जिसमें उनके खिलाफ लगे आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया गया था। जांच में भ्रष्टाचार एवं निजी स्वार्थ के प्रमाण मिले। इसके साथ ही सरकारी सेवा में रहने के दौरान भी नेटफ्लिक्स और फ्राइडे स्टोरी टेलर के साथ व्यावसायिक कार्य किया गया था। 

जांच एजेंसी के प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद विशेष निगरानी इकाई ने 7 दिसंबर को अमित लोढ़ा के खिलाफ कांड संख्या-17/2022 दर्ज किया है। अमित लोढ़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून यानि पीसी एक्ट की धाराओं के साथ साथ आईपीसी की धारा 120 बी और 168 के तहत केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि गया के तत्कालीन एसएसपी आदित्य कुमार और आईजी अमित लोढ़ा के बीच विवाद काफी गहरा गया था। स्थिति विकट होने के बाद सरकार ने दोनों अधिकारियों को एक दिन ही गया से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया था। मुख्यमंत्री के आदेश पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू हुई। शराब केस में तत्कालीन एसएसपी के खिलाफ उसी जिले में केस दर्ज किया गया। 

राहत दिलवाने के लिए आदित्य कुमार ने अपने दोस्त को मुख्य न्यायाधीश बनाकर डीजीपी से पैरवी की थी। खुलासे के बाद डीजीपी की काफी फजीहत हुई थी। फिर इओयू ने तत्कालीन एसएसपी आदित्य कुमार के खिलाफ मुकदमा किया गया है। इसी केस में वे फरार चल रहे हैं। अब अमित लोढ़ा फंसते जा रहे हैं।

टॅग्स :बिहारGayaवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील