लाइव न्यूज़ :

विशेष ट्रेन से गुजरात से बलिया पहुंचे मजदूरों का छलका दर्द, कहा- हमसे वसूले गए टिकट के पैसे

By भाषा | Updated: May 9, 2020 15:35 IST

इस बीच, राजकोट से आये श्रमिकों ने कहा कि यात्रा के लिये उनसे 725 रुपये किराया लिया गया है। एक श्रमिक राजेश पाल ने कहा कि गुजरात पुलिस ने उनसे यह वसूली की है।

Open in App

बलिया: गुजरात के राजकोट से एक विशेष ट्रेन से शनिवार दोपहर बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे मजदूरों ने कहा कि उनके रेल टिकट के पैसे लिए गए हैं। ट्रेन 1,176 लोगों को लेकर बलिया पहुंची। मजदूरों का कहना है कि गुजरात पुलिस ने यात्रा के लिए उनसे रेल टिकट के रूप में 725 रुपये वसूल किए हैं। हालांकि जिलाधिकारी ने ऐसी किसी बात की जानकारी होने से इनकार किया है।

जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बताया कि गुजरात के राजकोट से श्रमिक विशेष ट्रेन शनिवार दोपहर बलिया रेलवे स्टेशन पहुंच गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन में राजकोट से 1,176 श्रमिक आये, जिनमें 420 श्रमिक बलिया जिले के तथा शेष श्रमिक प्रयागराज , फतेहपुर , हरदोई , महराजगंज , कुशीनगर और इटावा आदि जिलों के हैं।

शाही ने बताया कि बलिया पहुंचने के बाद सभी श्रमिकों का नाम सूचीबद्ध करने के साथ ही उनकी चिकित्सकीय जांच कराई गई। इसके बाद उन्हें खान-पान सामग्री, पानी की बोतल एवं मास्क मुहैया कराकर राज्य सड़क परिवहन निगम की 55 बसों से उनके गन्तव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

इस बीच, राजकोट से आये श्रमिकों ने कहा कि यात्रा के लिये उनसे 725 रुपये किराया लिया गया है। एक श्रमिक राजेश पाल ने कहा कि गुजरात पुलिस ने उनसे यह वसूली की है। श्रमिकों ने अपने टिकट भी दिखाए। इस संबंध में पूछे जाने पर जिलाधिकारी शाही ने कहा कि वह किराये को लेकर कोई जानकारी नही दे सकते।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील