लाइव न्यूज़ :

वर्क फ्रॉम होम महिलाओं के लिए मददगार साबित हो सकता है- बोले पीएम मोदी

By आजाद खान | Updated: August 26, 2022 09:52 IST

आपको बता दें कि पिछले साल पूरे देश में कार्यस्थल पर महिलाओं का पार्टिसेपेशन करीब 25% तक रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे पीएम मोदी ने महिलाओं के वर्क फ्रॉम होम को लेकर बयान दिया है।उन्होंने कहा है कि वर्क फ्रॉम होम महिलाओं के लिए मददगार साबित हो सकती है। उनके मुताबिक, 21वीं सदी में भारत की सफलता पर जनसांख्यिकी विभाजन अहम रोल रख सकता है।

WFHome PM Modi: श्रम मंत्रालय के एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि वर्क फ्रॉम होम महिलाओं के लिए मददगार साबित हो सकता है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के ऑफिस में कामकाज करने पर भी जोर दिया है। 

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा है कि देश का निर्माण और आशा व आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करने वाले लोगों की मुख्य भूमिका होती है। उन्होंने भारत को एक तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था के लिए इसका श्रेय भी भारतीय श्रमिकों को ही दिया है।

भविष्य की जरूरत है फ्लेक्सीबल काम के घंटे -पीएम मोदी

इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने काम के समय को लेकर लचीलापन रखने की बात कही है और कहा है कि यह भविष्य की बड़ी जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑफिस के कामकाज में और इसके समय को लेकर अगर लचीलापन रूख रखा जाए तो इससे महिलाओं की भी भागीदारी को बढ़ाया जा सकता है। 

इस पर सरकारी आंकड़ें कहती है कि साल 2021 के दौरान पूरे देश भर में कार्यस्थल पर महिलाओं का पार्टिसेपेशन करीब 25% तक रहा है। 

जनसांख्यिकी विभाजन पर क्या बोले पीएम मोदी 

श्रम मंत्रालय के कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 21वीं सदी में भारत कितना सफलता हासिल कर सकता है, यह बात इस पर निर्भर करता है कि हम आने वाले दिनों में जनसांख्यिकी विभाजन को कितने बेहतर स्तर से इस्तेमाल कर पा रहे है। 

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हम आने वाले दिनों में हाई-क्वालिटी वर्क फोर्स तैयार कर सकते है जिसके जरिए हम वैश्विक अवसरों का लाभ भी उठा सकते है। 

केन्द्र की योजनाओं पर बयान देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के श्रमिकों के लिए कई तरह के सामाजिक-सुरक्षा योजना की सिक्योरिटी दी है और इससे उन्हें लाभ हुआ है। 

उन्होंने कुछ योजनाएं जैसे योगी मनधान योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के नाम भी गिनाए है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमहिला आरक्षणभारतOffice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर