लाइव न्यूज़ :

जुमलाजीवी, कोरोना स्प्रेडर, भ्रष्ट, ड्रामा, पाखंड जैसे शब्द अब असंसदीय, संसद में नहीं बोल सकेंगे सांसद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2022 11:25 IST

संसद के दोनों सदनों में इस्तेमाल होने वाले शब्दों के लिए नई गाइडलाइंस जारी हुई हैं। इसके तहत नए असंसदीय शब्दों की लिस्ट तैयार हुई है। इस शब्दों का इस्तेमाल लोकसभा और राज्यसभा दोनों जगह पर बैन होगा। इनमें जुमलाजीवी, कोयला चोर, दलाल, कोरोना स्प्रेडर, जयचंद, भ्रष्ट, दादागीरी जैसे शब्द शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसंसद के दोनों सदनों में इस्तेमाल होने वालें कुछ शब्दों को बैन कर दिया गया है इन्हें अमर्यादित शब्दों की लिस्ट में रखा गया है। जुमलाजीवी, कोयला चोर, दलाल, कोरोना स्प्रेडर, जयचंद, भ्रष्ट, दादागीरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल अब संसद में बैन होगा। अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल पर बैन के लिए संसद की तरफ से जारी बुकलेट सभी सांसदों को भेज दी गई है।

नई दिल्ली: संसद में किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है उसकी एक मर्यादा होती है हालांकि कई बार ये देखा गया है कि कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल होता है जिन्हें बाद में रिकार्ड से हटाना पड़ता है। अब संसद के दोनों सदनों में इस्तेमाल होने वाले शब्दों के लिए नई गाइडलाइंस जारी हुई हैं। इसके तहत असंसदीय शब्दों की लिस्ट तैयार हुई है। इन शब्दों का इस्तेमाल लोकसभा और राज्यसभा दोनों जगह बैन होगा।

असंसदीय शब्द 2021 शीर्षक के तहत बनाई गई इस लिस्ट मेंं ऐसे शब्दों और वाक्यों का जिक्र है जिन्हे असंसदीय अभिव्यक्ति की श्रेणी में रखा गया है। इनमें जुमलाजीवी, कोयला चोर, दलाल, कोरोना स्प्रेडर, जयचंद, भ्रष्ट, दादागीरी जैसे शब्द शामिल हैं। 

सचिवालय ने जारी की है अमर्यादित शब्दों की बुकलेट 

इन शब्दों के सदन में इस्तेमाल पर बैन के साथ ही सदन में निशाना साधने के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ शब्द और आम बोलचाल के भी कुछ शब्दों के इस्तेमाल पर रोक होगी। दोहरा चरित्र,निकम्मा, नौटंकी जैसे शब्दों को भी असंसदीय शब्दों की लिस्ट में शामिल किया गया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी नई बुकलेट के अनुसार ऐसे शब्दों के प्रयोग को अमर्यादित आचरण माना जाएगा और ये सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं होंगे। ये बुकलेट सभी सांसदों को भेजी गई है। 

विपक्षी सांसदों ने की आलोचना

संसद में शब्दों के इस्तेमाल पर नई गाइडलाइन जारी होने के बाद विपक्षी सांसदों ने इसकी आलोचना की है। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, 'मैं इन शब्दों का इस्तेमाल करूंगा, आप मुझे निलंबित कर दीजिए। उन्होंने कहा कि मुझे निलंबित कर दीजिए, लोकतंत्र के लिए लड़ाई लडूंगा।'

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है, 'आपके कहने का यह मतलब है कि अब मैं लोकसभा में यह भी नहीं बता सकती कि हिंदुस्तानियों को एक अक्षम सरकार ने कैसे धोखा दिया है, जिन्हें अपनी हिपोक्रेसी पर शर्म आनी चाहिए ।

नियम 380 के मुताबिक अमर्यादित शब्दों को हटाया जाता है 

18 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले सदस्यों के इस्तेमाल के लिए जारी किए गए इस संकलन में ऐसे शब्दों या वाक्यों को शामिल किया गया है जिन्हें लोकसभा,राज्यसभा और राज्यों के विधानमंडलों में वर्ष 2021 में असंसदीय घोषित किया गया था।

बता दें कि लोकसभा में कामकाज की प्रक्रिया एवं आचार के नियम 380 के मुताबिक अगर अध्यक्ष को लगता है कि चर्चा के दौरान अपमानजनक या असंसदीय या अभद्र या असंवेदनशील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है तो सदन की कार्यवाही से उन्हें हटाने का आदेश दे सकते हैं। नियम 381 के अनुसार, सदन की कार्यवाही का जो हिस्सा हटाना होता है, उसे चिन्हित करने के बाद कार्यवाही में एक नोट इस तरह से डाला जाता है कि अध्यक्ष के आदेश के मुताबिक इसे हटाया गया।

टॅग्स :संसदलोकसभा संसद बिलराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव