लाइव न्यूज़ :

"राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं दूंगा", बोले बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह, कहा आयोध्या यात्रा से पहले उत्तर भारतीयों से मांगे माफी

By आजाद खान | Updated: May 6, 2022 13:16 IST

इस पर बोलते हुए बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ”उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाले राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं दूंगा। अयोध्या आने से पहले सभी उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफी मांगे राज ठाकरे।”

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे के आयोध्या यात्रा पर बयान दिया है।उन्होंने कहा है कि अयोध्या यात्रा करने से पहले वे उत्तर भारतीयों से आगे माफी मांगे। राज ठाकरे के बाजे गाजे के साथ अयोध्या नहीं आने देने को भी कहा है।

लखनऊ: यूपी के गोंडा से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Singh) ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आयोध्या यात्रा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राज ठाकरे अपनी यात्रा से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगे फिर उन्हें यहां आने की एजाजत दी जाएगी। आपको बता दें कि कुछ वर्ष पहले राज ठाकरे और उनकी पार्टी मनसे ने उत्तर भारतीयों के पलायन के खिलाफ बयान दिया था और इसके तहत महाराष्ट्र में उन पर हमला भी हुआ था। इस पर बोलते हुए बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे को उनके अयोध्या यात्रा से पहले उत्तर भारतीयों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि जब तक वे माफी नहीं मांगते, वे उन्हें अयोध्या नहीं आने देंगे। बृजभूषण शरण सिंह ने यह भी कहा है कि वे बाजे-गाजे के साथ अयोध्या नहीं आ सकते हैं। उन्होंने अपने इस बयान को पार्टी के बयान से अलग बताया है और कहा है कि यह उनका निजी बयान है। 

क्या कहा है बृजभूषण शरण सिंह ने

बृजभूषण शरण सिंह ने इस पर बोलते हुए गुरूवार को कई ट्वीट किए है। उन्होंने कहा, ”उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाले राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं दूंगा। अयोध्या आने से पहले सभी उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफी मांगे राज ठाकरे।” उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को भी राज ठाकरे से नहीं मिलने की अपील की है। इस पर उन्होंने कहा है, ”जब तक राज ठाकरे सार्वजनिक रूप से उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांग लेते मेरा आग्रह है तब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को राज ठाकरे से नहीं मिलना चाहिए।”

गाजे-बाजे के साथ नहीं आ सकते अयोध्या- बृजभूषण शरण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह ने यह भी कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे आयोध्या आ सकते है, लेकिन गाजे-बाजे के साथ अयोध्या नहीं आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे इस लायक नहीं है कि वे गाजे-बाजे के साथ आयोध्या नहीं आ सकते है। बृजभूषण शरण सिंह ने यह भी कहा कि वे हम सब (उत्तर भारतीय) भगवान राम के वंसज है। वे जिस तरीके से उत्तर भारतीयों को लेकर राजनीति किए थे उसके लिए अयोध्या उनका स्वागत नहीं करेगा। उन्होंने टेक्सी वाले, छात्र, मजदूरों पर हुए हमले पर बोलते हुए अयोध्या में स्वागत नहीं करने की बात कही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाराज ठाकरेअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो