लाइव न्यूज़ :

रेप के लिए महिलाओं के कपड़े जिम्मेदार हैं, भाजपा विधायक ने किया ट्वीट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 9, 2022 14:26 IST

कर्नाटक बीजेपी के एमएलए रेणुकाचार्य ने कहा कि आज महिलाओं के कपड़ों के कारण रेप बढ़ रहे हैं क्योंकि उन कपड़ों से पुरुषों को उकसाया जाता है, जो कि सही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी विधायक रेणुकाचार्य ने देश में बढ़ते रेप के लिए महिलाओं के कपड़ों को जिम्मेदार बताया हैबीजेपी एमएलए ने यह बात प्रियंका गांधी के बयान के सदर्भ में कही है प्रियंका गांधी ने कहा कि संविधान महिलाओं को उनकी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी देता है

बेंगलुरु:कर्नाटक में उठा हिजाब मुद्दा इस समय पूरे देश  में चर्चा का विषय बना हुआ। वहीं इस विवादास्पद मुद्दे के बीच कर्नाटक के बीजेपी विधायक रेणुकाचार्य ने एक आपत्तिजनक ट्वीट करते हुए बढ़ते रेप के लिए महिलाओं के कपड़ों और पहनावों को जिम्मेदार बताया है।

दरअसल बीजेपी एमएलए रेणुकाचार्य ने यह ट्वीट कांग्रेस महासचिव और यूपी कांग्रेस के प्रभारी प्रियंका गांधी के उस ट्वीट के जवाब में किया है, जिसमें कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने महिलाओं के पहनावे को लेकर संवैधानिक आजादी की बात करते हुए कहा था, "चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस की एक जोड़ी हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है।"

प्रियंका गांधी के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए बीजेपी एमएलए रेणुकाचार्य ने कहा "'बिकनी' जैसे शब्द का उपयोग करते हुए दिया गया यह बयान बेहद निम्नस्तरिय है। बच्चों को कॉलेज में पढ़ते समय पूरी तरह से कपड़े पहनाए जाने चाहिए। आज महिलाओं के कपड़ों के कारण रेप बढ़ रहे हैं क्योंकि उन कपड़ों से पुरुषों को उकसाया जाता है, जो कि सही नहीं है। आखिरकार हमारे देश में महिलाओं का सम्मान है।"

मालूम हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा था कि देश महिलाओं को कपड़े पहनने के अधिकार भारत के संविधान द्वारा दी गई है। भारतीय संविधान उनकी इस स्वतंत्रता की गारंटी देता है। इसलिए इसके लिए महिलाओं को परेशान करना बंद करना चाहिए"।

इस 'बिकनी' विवाद से एक दिन पूर्व ही कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री सुनील कुमार ने विवादास्पद 'हिजाब' मामले में टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह हिंदुओं को हिजाब पहनने के लिए एक कानून बनाएगी।

मालूम हो कि बीते 1 जनवरी से कर्नाटक में चल रहे इस 'हिजाब' विवाद की शुरूआत उस समय हुई जब उडुपी में एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के मैनेजमेंट ने छह मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कक्षाओं में प्रवेश देने से मना कर दिया क्योंकि 'हिजाब' कॉलेज के लिए तय ड्रेस कोड के खिलाफ था।

जिसके बाद से यह मुद्दा केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। विभिन्न राजनैतिक दल अपनी-अपनी ओर से इस मामले में टिप्पणी कर रहे हैं और पूरे मामले में जोरों की बहस जारी है। 

टॅग्स :कर्नाटकप्रियंका गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा