लाइव न्यूज़ :

एमएनसी में काम करने वाली महिला ने लगाया पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप; प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: August 19, 2021 19:58 IST

Open in App

मुंबई में 40 वर्षीय एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला का पति एक प्रसिद्ध वित्तीय फर्म का उपाध्यक्ष है। इसके अलावा महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत के साथ मुंबई के उपनगरीय पवई पुलिस थाने से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर 17 अगस्त को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत में पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न के लिए परिवार के आठ सदस्यों के नाम का उल्लेख किया है। अधिकारी ने बताया कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच की जा रही है। पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने कहा कि उसकी शादी मई 2013 में हुई थी। पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि शादी के बाद उसके सास-ससुर, देवर और परिवार के अन्य सदस्य दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे और उसका पति भी उसका साथ देता था। महिला ने कहा कि उसने अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों की आर्थिक मदद की, फिर भी कई मौकों पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पति पर जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रोजाना के उत्पीड़न और अपने पति के व्यवहार से तंग आकर उसने शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। अधिकारी ने बताया कि जुड़वां बच्चों की मां महिला फिलहाल अपने माता-पिता के साथ रह रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु: MNC कंपनी ने खराब प्रदर्शन के चलते मांगा इस्तीफा तो कर्मचारी ने कंपनी को बम से उड़ाने की दे डाली धमकी, हुआ गिरफ्तार

कारोबारखटाई में पड़ी बंद पड़ी एमएमसी को पटरी पर लाने की योजना, जानें मामला

कारोबारभारत में होने वाली है नौकरियों की बारिश, MNCs दो लाख कर्मचारियों को नियुक्त करने का बना रहीं प्लान

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील