लाइव न्यूज़ :

दादार स्टेशनः शख्स ने महिला से की छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंका

By अनिल शर्मा | Updated: August 8, 2023 10:01 IST

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है और मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दादर स्टेशन पर ट्रेन से बाहर फेंके जाने के बाद 29 वर्षीय एक महिला यात्री घायल हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है।मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।दादर स्टेशन पर ट्रेन से बाहर फेंके जाने के बाद 29 वर्षीय एक महिला यात्री घायल हो गई।

मुंबईः यहां के दादर स्टेशन पर एक महिला से छेड़छाड़ और उसे ट्रेन से धक्का देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को कहा कि दादर स्टेशन पर आरोपी द्वारा छेड़छाड़ के प्रयास का विरोध करने की कोशिश के दौरान एक 29 वर्षीय महिला को ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है और मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दादर स्टेशन पर ट्रेन से बाहर फेंके जाने के बाद 29 वर्षीय एक महिला यात्री घायल हो गई। मुंबई रेलवे पुलिस के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, यह घटना 6 अगस्त को पुणे से मुंबई आ रही उद्यान एक्सप्रेस के महिला डिब्बे में हुई।

पुलिस ने कहा कि घटना में पीड़िता को चोटें आईं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, लेकिन जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने आरोपी को सीएसएमटी स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।"

दादर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

टॅग्स :मुंबईRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार