लाइव न्यूज़ :

महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, अस्पताल में हाल जानने के लिए लगा तांता

By IANS | Updated: December 27, 2017 14:54 IST

बिहार की राजधानी पटना स्थित एम्स में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है।

Open in App

बिहार की राजधानी पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। नवजात बच्चों में तीन लड़की और एक लड़का है। प्रीमच्योर होने के कारण इन्हें फिलहाल 'चाइल्ड केयर यूनिट' में रखा गया है। एम्स की महिला चिकित्सक और प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. मुक्ता अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि अरवल के बम्बुई गांव के रहने वाले मुन्ना साव की पत्नी अनिता देवी पेट में दर्द होने के बाद उनके पास तीन सप्ताह पूर्व इलाज के लिए आई थी। 

उन्होंने बताया कि मंगलवार को अनिता को साढ़े छह महीने में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। मंगलवार को हुए ऑपरेशन के बाद उन्होंने तीन बच्चियों और एक बच्चे को जन्म दिया। 

डॉ. अग्रवाल बताती हैं कि एक बच्चे का वजन 850 ग्राम से अधिक है, जबकि अन्य का वजन उससे कम है। बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं लेकिन प्रीमच्योर होने के कारण बच्चों का सही ढंग से विकास नहीं हो पाया है। 

उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी नवजातों को चाइल्ड केयर यूनिट में रखा गया है। कहा जा रहा है कि एम्स में इस तरह के बच्चों को रखने की व्यवस्था है जिसकी वजह से वे अभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि मुन्ना का विवाह चार वर्ष पूर्व अनीता के साथ हुआ था। दवाइयों के खर्च को लेकर मुन्ना साव के परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुन्ना के परिजनों का कहना है कि कई दवाइयां ऐसी भी हैं, जो काफी महंगी हैं, जिसका खर्च उनके लिए आसान नहीं है। महिला चिकित्सक डॉ. अग्रवाल भी ऐसे मरीजों के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के आगे आने की अपील की है। 

बहरहाल, एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर से अस्पताल में लोगों का तांता लगा है। 

टॅग्स :गर्भावस्थाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब