लाइव न्यूज़ :

‘पानी पूरी’ को लेकर झगड़े के बाद महिला ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: September 1, 2021 10:45 IST

Open in App

महाराष्ट्र के पुणे जिले में 23 वर्षीय एक महिला ने ‘पानी पूरी्’ को ले कर पति से झगड़े के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पति बिना बताए ‘पानी पूरी’ घर ले आया था, जबकि महिला ने पहले ही खाना बना लिया था, जिसको लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने बताया कि महिला प्रतीक्षा सरवडे की 2019 में गहिनीनाथ सरवडे के साथ शादी हुई थी और दोनों के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर झगड़ा होता रहता था। भारती विद्यापीठ थाने की एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ गत शुक्रवार को पत्नी को बिना बताए उसका पति घर पर ‘पानी पूरी’ ले आया था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया क्योंकि महिला ने पहले ही खाना बना लिया था। अगले दिन महिला ने कथित तौर पर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।’’ पुलिस ने सोमवार को महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज