लाइव न्यूज़ :

चूड़ी वाली घटना के बाद थाने का घेराव करने के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति के तार पाकिस्तान से: मिश्रा

By भाषा | Updated: August 30, 2021 19:04 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि सरकार को ऐसा सबूत मिला है जिससे पता चलता है कि इंदौर में हाल ही में हुई चूड़ी वाली घटना के बाद प्रदर्शन करने एवं भड़काऊ संदेश फैलाने के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये चार लोगों में से एक व्यक्ति अल्तमश खान के तार सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से जुड़े हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अल्तमश खान नामक यह व्यक्ति हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)’ से भी जुड़ा है। पुलिस ने अल्तमश खान सहित चार लोगों को सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश फैलाने एवं इंदौर में सांप्रदायिक दंगे की साजिश रचने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया। मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ (जांच के दौरान मिले) सबूतों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों में एक अल्तमस खान के तार व्हाट्सअप और फेसबुक के जरिए पाकिस्तान से जुड़े हैं। खान ने चूडी वाली घटना के बाद थाने पर प्रदर्शन किया था। ’’ उन्होंने कहा कि अल्तमस के पास से पुलिस को वीडियो एवं ऑडियो समेत कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं, जिन्हें उसने बाद में जारी करने की योजना बनायी थी। मिश्रा ने कहा, ‘‘खान के पास मिली आपत्तिजनक सामग्री प्रदेश की शांति भंग करने को काफी थी। इन चारों गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।’’ पुलिस ने कथित तौर पर अतिवादी विचारधारा से प्रेरित चार लोगों--अल्तमस खान, मोहम्मद इमरान खान अंसारी , जावेद खान और सैयद इरफान खान अली को शनिवार को गिरफ्तार किया था, चारों 20-30 साल के हैं। पुलिस के अनुसार इन चारों के खिलाफ भादंसं की धारा 153-ए (धर्म के आधार पर शत्रुता फैलाना) और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। इंदौर के गोविंद नगर मोहल्ले में 22 अगस्त को महिलाओं को चूड़ियां बेचते समय फर्जी नाम का इस्तेमाल करने पर 25 वर्षीय तस्लीम अली की पिटाई कर दी गई थी। मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने अली को एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से गलत तरीके से छूने और फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां