लाइव न्यूज़ :

अभिनंदन वर्धमान और मिंटी अग्रवाल की यूनिट को मिलेगा खास अवार्ड, इन ऑपरेशन में दिखाया था अदम्य साहस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2019 10:22 IST

14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों से हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देयह अवार्ड 27 फरवरी को पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने के लिए मिल रहा है।बालाकोट एयर स्ट्राइक को अंजाम देने वाली स्क्वॉड्रन यूनिट 9 को भी अवार्ड दिया जाएगा।

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की यूनिट 51 स्क्वॉड्रन को भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शन आरकेएस भदौरिया सम्मानित करेंगे। यह अवार्ड 27 फरवरी को पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने के लिए मिल रहा है। यूनिट के कमांडिग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन सतीश पवार इस अवार्ड को ग्रहण करेंगे।

इसके अलावा बालाकोट एयर स्ट्राइक को अंजाम देने वाली स्क्वॉड्रन यूनिट 9 को भी अवार्ड दिया जाएगा। स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल की यूनिट 601 सिग्नल यूनिट को भी सम्मानित किया जाएगा। इस यूनिट ने बालाकोट एयर स्ट्राइक और 27 फरवरी के पाकिस्तानी हमले को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई थी। 

14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों से हमला किया था। इस हमले में जैश के कई आतंकी मारे गए थे। भारत के बालाकोट हमले के बाद पाकिस्तान अपना एयरस्पेस बंद कर लिया था। 14 फरवरी को पुलवामा हमले में भारत के तकरीबन 45 जवान शहीद हो गये थे।

अभिनंदन वर्धमान ने रचा था इतिहास 

अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी को एलओसी के ऊपर एक डॉग फाइट में पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। कम क्षमता वाले मिग-21 से ऐसा कारनामा करके उन्होंने इतिहास रच दिया था। 

संघर्ष के दौरान अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिरा कर अदम्य साहस एवं दृढ़ता का परिचय दिया था। विंग कमांडर अभिनंद के फाइटर जेट पर एक मिसाइल आकर टकराया और उन्होंने खुद को इजेक्ट कर लिया। वो पाकिस्तान की सीमा में जा गिरे थे और पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। 

वर्धमान दोनों देशों के बीच के सैन्य मुकाबले का चेहरा बन गए थे। लेकिन दबाव बढ़ने के बाद पाकिस्तान ने 1 मार्च को उन्हें रिहा कर भारत को सौंप दिया। उन्होंने करीब 60 घंटे तक पाकिस्तान के कब्जे में रहना पड़ा।

टॅग्स :भारतीय सेनाबालाकोटअभिनंदन वर्तमान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष