लाइव न्यूज़ :

झारखंड में क्या खंड-खंड होगा इंडिया गठबंधन, सीट बंटवारे को लेकर राजद ने जताई नाराजगी, हेमंत सोरेन नहीं दे रहे हैं तवज्जो

By एस पी सिन्हा | Updated: October 20, 2024 21:14 IST

सीट-बंटवारे को लेकर बातचीत के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस और झामुमो 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। वहीं राजद और वाम दलों के लिए 11 सीट छोड़ी गई है।

Open in App

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक के खंड-खंड होने के संकेत मिलने लगे हैं। इसका कारण सीट बंटवारा रहा है। सीट-बंटवारे को लेकर बातचीत के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस और झामुमो 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। वहीं राजद और वाम दलों के लिए 11 सीट छोड़ी गई है। इस फार्मूले के सामने आते ही राजद की ओर से नाराजगी जताई गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला तैयार किया, उसे राजद ने ठुकरा दिया है।

दरअसल, राजद नेता तेजस्वी यादव पिछले दो दिनों से रांची में है। तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच मुलाकात भी हुई। बावजूद इसके सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि इससे तेजस्वी यादव नाराज हो गए हैं। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भी इसके संकेत दिए हैं। देर शाम तेजस्वी यादव, प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण, अब्दुल बारी सिद्दकी, भोला यादव, मनोज झा, सांसद संजय यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे। 

राजद की ओर से ज्यादा सीटों पर दावेदारी की गई। लेकिन कहा जा रहा है कि बात नही बन पाई है। बैठक के बाद राजद सांसद मनोज झा ने कहा 2019 में भी कलेजे पर पत्थर रखकर 7 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए थे क्योंकि हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में राजद का 22 सीटों पर मजबूत आधार है। हम भाजपा से मजबूती से लड़ने वाले लोग हैं। राजद के नेताओं के जेल जाना स्वीकार किया पर भाजपा के वाशिंग मशीन में नतमस्तक होना स्वीकार नहीं किया। 

बिहार के लोग जो आज यहां रह रहे उनका स्वाभाविक विकल्प राजद है। दो दिन पहले हेमंत सोरेन से इस मामले पर अच्छी मुलाकात हुई थी। शनिवार को एकतरफा निर्णय हुआ और कहा गया कि 7 सीट छोड़ा जा रहा है। आज शाम में भी हेमंत सोरेन सी बात हुई पर उतना सौहार्दपूर्ण नहीं था। इस बातचीत से हमें कष्ट हुआ। जितने सीट दिए जा रहे हैं वो न तो हमारे कार्यकर्ता और न ही मतदाता को स्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं। 

वहीं, सीट बंटवारे को लेकर राजद की नाराजगी पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को कहा कि हम सब एकजुट हैं। जब भी गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातचीत होती है, तो किसी को त्याग करना पड़ता है। हमारे गठबंधन के बीच सब ठीक है। सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी यादव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के व्यवहार से राजद काफी नाराज हुई है। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)कांग्रेसझारखंड मुक्ति मोर्चाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार