लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्रालय ने कहा- करतारपुर गलियारे को फिर से खोलने का निर्णय कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार लिया जाएगा

By भाषा | Updated: October 3, 2020 21:47 IST

पिछले वर्ष नवम्बर में दो देशों ने भारत के गुरदासपुर में डेरा बाबा साहिब और पाकिस्तान में गुरूद्वारा करतारपुर साहिब को जोड़ने वाले गलियारे को खोला था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने शनिवार को कहा कि करतारपुर गलियारे को फिर से खोलने और प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय कोविड-19 से संबंधित प्रोटोकॉल के अनुसार लिया जाएगा। पाकिस्तान को पिछले साल किये गये वादे के अनुसार बूढ़ी रावी चैनल पर एक पुल का निर्माण करना बाकी है।

नई दिल्लीः भारत ने शनिवार को कहा कि करतारपुर गलियारे को फिर से खोलने और प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय कोविड-19 से संबंधित प्रोटोकॉल के अनुसार लिया जाएगा। पाकिस्तान के, कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से बंद गलियारे को फिर से खोलने के प्रस्ताव के मद्देनजर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने यह प्रतिक्रिया दी है।पिछले वर्ष नवम्बर में दो देशों ने भारत के गुरदासपुर में डेरा बाबा साहिब और पाकिस्तान में गुरूद्वारा करतारपुर साहिब को जोड़ने वाले गलियारे को खोला था। इस मुद्दे पर मीडिया के एक सवाल के जवाब में श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं, कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आवाजाही को बंद किया गया है। हम सभी संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं जिनमें गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय शामिल हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘गलियारे को फिर से खोलने और पाबंदियों में ढील देने का फैसला कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार लिया जायेगा।’’ श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान को पिछले साल किये गये वादे के अनुसार बूढ़ी रावी चैनल पर एक पुल का निर्माण करना बाकी है।उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल करतारपुर गलियारे को खोलने और अक्टूबर 2019 में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय समझौते के समय यह निर्णय लिया गया था कि दोनों पक्ष बूढ़ी रावी चैनल पर एक पुल बनाने के साथ साथ अपेक्षित बुनियादी ढांचा भी तैयार करेंगे।’’प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एक साल बाद पाकिस्तान को अपनी तरफ से पुल निर्माण का काम करना चाहिए क्योंकि हमारी तरफ से यह तैयार है। मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के साथ एक तकनीकी बैठक हुई थी और 27 अगस्त 2020 को दो टीम मिली थीं। हालांकि अभी तक पाकिस्तान की ओर से कोई प्रगति नहीं हुई है।’’ 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ