लाइव न्यूज़ :

भाजपा का दामन थामने के बाद क्या नीतीश कुमार को उनके ही गढ़ में चुनौती देंगे आरसीपी सिंह? जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2023 16:41 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के द्वारा भाजपा का दामन थाम लिए जाने के बाद यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके गढ़ नालंदा में ही आरसीपी से चुनौती मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देआरसीपी सिंह खुद कुर्मी समाज से आते हैं, जिस समाज से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।लिहाजा भाजपा को लगता है कि नीतीश कुमार के सामाजिक समीकरण में सेंधमारी की कोशिश सफल हो पाएगी।नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने पिछले साल जदयू से इस्तीफा दे दिया था।

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के द्वारा भाजपा का दामन थाम लिए जाने के बाद यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके गढ़ नालंदा में ही आरसीपी से चुनौती मिलेगी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अगले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार के गृह जिले जो कि आरसीपी सिंह का भी गृह ज़िला है नालंदा, वहां से उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट दिया जा सकता है। 

आरसीपी सिंह खुद कुर्मी समाज से आते हैं, जिस समाज से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। लिहाजा भाजपा को लगता है कि नीतीश कुमार के सामाजिक समीकरण में सेंधमारी की कोशिश सफल हो पाएगी। बता दें कि नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने पिछले साल जदयू से इस्तीफा दे दिया था। आरसीपी सिंह को पिछले साल जब राज्यसभा में नहीं भेजा गया तो उन्हें मंत्रिमंडल से हटना पड़ा था। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल से उनकी विदाई के बाद से ही वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हमलावर रहे। आरसीपी सिंह की नाराजगी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लेकर भी रही है। पिछले अगस्त महीने में बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद जब नीतीश कुमार ने भाजपा से अलग होने का फैसला किया। तब से ही आरसीपी सिंह की भाजपा के साथ नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। 

आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके करीबी लोगों के खिलाफ लगातार आग उगला और पूरे बिहार के अलग-अलग जिलों में जाकर दौरा किया। आरसीपी सिंह ने खासतौर से जदयू में अपने समर्थकों के बीच जाकर नीतीश कुमार के खिलाफ मुहिम चलाने की पूरी कोशिश की। 

उनकी कवायद थी कि किसी भी तरह नीतीश कुमार को एक्सपोज किया जाए और यह दिखाया जाए कि राजद के साथ उनका मिलना केवल प्रधानमंत्री बनने की लालसा को लेकर है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा हाल ही में जदयू से उपेंद्र कुशवाहा की बगावत के बाद उन्हें एनडीए में लाने की कोशिश कर रही है। 

सम्राट चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। ऐसे में सम्राट चौधरी और उपेंद्र कुशवाहा के बहाने भाजपा कुश समीकरण को भी साथ में लेने में लगी है। पार्टी आलाकमान की पूरी कोशिश है कि नीतीश कुमार के लव-कुश समीकरण को पूरी तरह से ध्वस्त किया जाए और इसके लिए सम्राट चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा और आरसीपी सिंह बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

टॅग्स :Ram Chandra Prasad SinghNitish KumarबिहारजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति