लाइव न्यूज़ :

शीर्ष अदालत द्वारा नियुक्त समिति की बैठकों में भाग नहीं लेंगे: किसान संघों ने उच्चतम न्यायालय से कहा

By भाषा | Updated: January 20, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संघों ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि वे अपनी शिकायतों पर ध्यान देने के लिए अदालत द्वारा नियुक्त समिति द्वारा बुलाई गयी बैठकों और विचार-विमर्शों में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि नये कृषि कानूनों को वापस लिया जाए।

शीर्ष अदालत ने किसान संघों की ओर से पक्ष रख रहे वकीलों से कहा कि वह बस गतिरोध का समाधान और शांति चाहती है, वहीं समिति को निर्णायक अधिकार नहीं दिये गये हैं और वह अपनी रिपोर्ट अदालत को ही सौंपेगी।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना तथा न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम की पीठ को किसान संघों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे और वकील प्रशांत भूषण ने सूचित किया कि उनका पुरजोर विश्वास है कि कृषि कानून उनके हितों के विरुद्ध हैं।

भूषण ने कहा, ‘‘हमें अपने मुवक्किलों से यह बताने का निर्देश मिला है कि उन्होंने यह रुख अख्तियार किया है कि वे समिति द्वारा आयोजित बैठकों और संवाद में शामिल नहीं होंगे।’’

राजस्थान के किसान संगठन ‘किसान महापंचायत’ की याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंस से सुनवाई करते हुए पीठ ने कहा, ‘‘आप समिति के समक्ष पेश नहीं होना चाहते, यह तो समझ में आता है, लेकिन किसी ने अपने विचार व्यक्त किये इसलिए उस पर आक्षेप लगाना उचित नहीं है। आप इस तरह किसी को नहीं कह सकते।’’

पीठ ने समिति के कुछ सदस्यों पर कुछ किसान संघों द्वारा लगाये गये आक्षेपों पर निराशा प्रकट की।

पीठ ने भूषण से इस बारे में विचार करने को कहा कि क्या समाधान निकाला जा सकता है। उसने कहा कि वह गतिरोध का समाधान और शांति चाहती है और केवल यह कहने से मदद नहीं मिलेगी कि वे समिति के समक्ष प्रस्तुत नहीं होंगे।

पीठ ने कहा कि उन्हें अपने मुवक्किलों को शांति लाने के लिए समझाना होगा।

उसने कहा, ‘‘लोकतंत्र में कानून को वापस लिये जाने के अलावा अदालत कानून को दरकिनार कर सकती है। इस समय कानून प्रभाव में नहीं है लेकिन यदि हम कृषि कानूनों को कायम रखते हैं तो आप आंदोलन शुरू कर सकते हैं। लेकिन केवल यह शर्त है कि दिल्ली की जनता शांति में रहे।’’

भूषण ने कहा कि उन्होंने अपने मुवक्किलों (प्रदर्शनकारी किसान संघों) को सलाह दी है कि शांति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान केवल दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर गणतंत्र दिवस मनाना चाहते हैं और शांति भंग करने का कोई प्रयास नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि किसान संघों ने कहा है कि वे नये कृषि कानूनों में कोई संशोधन नहीं चाहते और वे केवल इन्हें रद्द कराना चाहते हैं क्योंकि राज्यसभा में विधेयकों पर कोई चर्चा नहीं हुई।

अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार की तरफ से कहा कि अगर 5,000 ट्रैक्टरों को शहर में आने की अनुमति दी जाती है तो वे हर तरफ सड़कों पर दिखेंगे।

पीठ ने कहा कि ये मुद्दे ‘कार्यपालिका के क्षेत्र’ में हैं और अधिकारी भूषण के मुवक्किलों से मिलकर उनका यह बयान दर्ज कर सकते हैं कि पूरी तरह शांति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर