लाइव न्यूज़ :

क्या न्यायमूर्ति चेलमेश्वर अंतिम दिन मुख्य न्यायाधीश के साथ मंच साझा करेंगे?

By भाषा | Updated: May 18, 2018 02:11 IST

सुप्रीम कोर्ट में अगर कोई न्यायाधीश सेवानिवृत्त होता है तो अपने अंतिम कामकाजी दिन में वह अदालत संख्या-1 में प्रधान न्यायाधीश के साथ मंच साझा करता है

Open in App

नई दिल्ली, 17 मईः क्या न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर कल प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के साथ मंच साझा करेंगे। इसको लेकर अब भी रहस्य बना हुआ है। हालांकि, शीर्ष अदालत कल जिन मामलों पर सुनवाई करने वाली है उसमें प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ में उनके नाम का उल्लेख है। हालांकि, पुष्टि के लिये न्यायमूर्ति चेलमेश्वर के कार्यालय से संपर्क नहीं हो सका। 

उच्चतम न्यायालय में यह परिपाटी है कि अगर कोई न्यायाधीश सेवानिवृत्त होता है तो अपने अंतिम कामकाजी दिन में वह अदालत संख्या 1 में प्रधान न्यायाधीश के साथ मंच साझा करता है। विधिक गलियारे में इस सवाल को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या न्यायमूर्ति चेलमेश्वर उच्चतम न्यायालय में अपने अंतिम सामान्य कामकाजी दिन में प्रधान न्यायाधीश के साथ बैठेंगे। उच्चतम न्यायालय में 19 मई से ग्रीष्मावकाश हो रहा है। 

न्यायमूर्ति चेलमेश्वर समेत शीर्ष अदालत के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों ने 12 जनवरी को संवाददाता सम्मेलन करके प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ एक तरह से बगावत कर दी थी। न्यायमूर्ति चेलमेश्वर 22 जून को सेवानिवृत्त होंगे। उस दौरान शीर्ष अदालत में छुट्टी रहेगी।

Midnight Drama: कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक सुनवाई, पल-पल बदला घटनाक्रम

न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने अपने सम्मान में आयोजित होने वाले विदाई कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। यह कार्यक्रम कल होना था। इस बीच , न्यायमूर्ति चेलमेश्वर को आज उनके न्यायिक नजरिये के लिये शीर्ष वकीलों से प्रशंसा मिली। पूर्व विधि मंत्री शांति भूषण ने तो उनकी तुलना न्यायमूर्ति एच आर खन्ना से की। न्यायमूर्ति खन्ना आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों के निलंबन को बरकरार रखने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले में असहमति जताने वाले एकमात्र न्यायाधीश थे। 

शांति भूषण और दुष्यंत दवे की टिप्पणी अदालत में गर्मी की छुट्टी से एक दिन पहले आई। भूषण ने कहा, ‘‘वह (न्यायमूर्ति एच आर खन्ना) अदालत संख्या दो में बैठते थे और लोग हमेशा उनके बारे में बात करते हैं। उनकी यहां तस्वीर है। मुझे भरोसा है कि आप भी यहां शीघ्र होंगे। ’’ भूषण की राय से दुष्यंत दवे ने भी सहमति जताई।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टजस्टिस चेलमेश्वरजस्टिस दीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल