लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में विवाद के बाद पति की हत्या कर पत्नी ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत

By भाषा | Updated: February 8, 2021 15:54 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र) आठ फरवरी फिरोजाबाद नगर के दक्षिण थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पति-पत्‍नी के बीच जमकर विवाद के बाद पत्नी ने कथित तौर पर पति की हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार ली। पत्नी की भी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि पत्‍नी ने पहले पति को गोली मारी और फ‍िर खुद को भी गोली मार ली। घायल पत्‍नी को उपचार के लिए जिला अस्‍पताल भेजा गया जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया और वहाँ उसकी भी मौत हो गई।

मौका-मुआयना करने के बाद वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पांडेय के मुताबिक मौके पर उन्‍हें दंपति की दो बेटियां मिलीं और बड़ी बेटी करिश्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां कुसुमा देवी (43) ने तमंचे से पहले पिता पूरन सिंह यादव (45) के सिर में गोली मारी जिससे उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई और इसके बाद मां ने खुद को भी गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने घायल अवस्था में पड़ी महिला को जिला अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मौके से दो तमंचे व चार खोखे बरामद किये हैं। इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू