लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने पर घिरे पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर लोगों ने दागे ऐसे-ऐसे सवाल

By वैशाली कुमारी | Updated: August 6, 2021 16:37 IST

अब से राजीव गांधी खेलरत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह के संदेशों की बाढ आ गई।

Open in App
ठळक मुद्देअब से राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार होगा। लोगों ने कहा कि खेल पुरस्कारों का नाम खिलाड़ियों के नाम पर रखा जाना चाहिए, राजनेताओं के नाम पर नहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार ( भारत में सर्वोच्च खेल सम्मान ) अब हॉकी के दिग्गज ध्यानचंद के नाम पर जाना जाएगा और अब से राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार होगा। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह के संदेशों की बाढ आ गई। एक तरफ वो लोग थे जिन्होंने इस फैसले का स्वागत किया और भारत सरकार के इस फैसले को मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि बताया वहीं दूसरी ओर ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने इस फैसले का स्वागत तो किया लेकिन साथ ही प्रधानमंत्री को घेरा भी। 

सोशल मीडिया पर इस कदम को लेकर लोगों ने कहा कि खेल पुरस्कारों का नाम खिलाड़ियों के नाम पर रखा जाना चाहिए, राजनेताओं के नाम पर नहीं। उनका इशारा अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम की तरफ था, जिसे लेकर कई लोगों ने पीए मोदी को घेरने की कोशिश की। 

तर्क ये दिया गया कि राजीव गांधी खिलाड़ी नहीं थे, इसलिए उनका नाम बदला गया और मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया। इसी तरह नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली के नाम पर बने स्टेडियम को भी किसी खिलाड़ी के नाम पर रखा जाना चाहिए। फरवरी 2020 में अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम जिसे मोटेरा स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, का नाम बदलकर पीएम मोदी के नाम पर रखा गया। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।

क्रिकेटर इरफान पठान ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, “उम्मीद है कि भविष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम के नाम खिलाड़ियों के नाम पर भी होंगे।“ इस प्रतिक्रिया से उन्होंने भी प्रधानमंत्री की तरफ इशारा किया।

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करने का फैसला वाकई बड़ा फैसला है। अब मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम और जेटली स्टेडियम का भी नाम बदल देंगे और सभी राजनेताओं के नाम से बने स्टेडियम का नाम बदलकर खिलाड़ियों के नाम से रखेंगे।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीखेलराजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos