लाइव न्यूज़ :

"हम पाकिस्तान से बात क्यों नहीं कर रहे हैं?" जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने पूछा

By रुस्तम राणा | Updated: February 23, 2023 20:48 IST

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि चीन हमारे सरहद पर बैठा है। वो हमारे अंदर घुसे हुए हैं लेकिन हम उनसे बात करते हैं तो हम पाकिस्तान से बात क्यों नहीं कर रहे हैं? वो बात करने को तैयार है लेकिन ये बात नहीं करते।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि चीन हमारे सरहद पर बैठा है, वो हमारे अंदर घुसे हुए हैं लेकिन हम उनसे बात करते हैंउन्होंने पूछा- हम पाकिस्तान से बात क्यों नहीं कर रहे हैं? वो बात करने को तैयार है भाजपा को लेकर बोले, वह धर्म की लड़ाई से चुनाव को जीतकर, मुल्क को खतरे में डाल रहा है

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को लेकर भारत सरकार से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि चीन हमारे सरहद पर बैठा है। वो हमारे अंदर घुसे हुए हैं लेकिन हम उनसे बात करते हैं तो हम पाकिस्तान से बात क्यों नहीं कर रहे हैं? वो बात करने को तैयार है लेकिन ये बात नहीं करते। उन्होंने आगे कहा कि ये (भाजपा) अगर समझते हैं कि धर्मों की लड़ाई से चुनाव जीतेंगे तो ये मुल्क को मुसीबत में डाल रहे हैं। हमें अगर हिन्दुस्तान को बचाना है तो ये भेद दूर करना होगा। 

वहीं गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विधानसभा चुनावों के बाद जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की बात दोहराने के एक हफ्ते बाद, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को यह कहते हुए राज्य का दर्जा बहाल होने पर संदेह जताया कि वे राज्य का दर्जा बहाल नहीं करेंगे और यह सब नौटंकी है।

श्रीनगर से लोकसभा सांसद अब्दुल्ला ने कहा, “वे राज्य का दर्जा बहाल नहीं करेंगे। यह सब नौटंकी है।' "वे हमें और पूरी दुनिया को मूर्ख बनाना चाहते हैं। वे इसे (राज्य का दर्जा) बहाल नहीं करेंगे। हम चुपचाप उनके आदेश देख रहे हैं।”

अब्दुल्ला ने कहा “एक गुलाम राष्ट्र क्या कर सकता है? हम क्या कर सकते हैं? हम तमाशा देख रहे हैं।” नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष ने कहा कि अगर भारत सरकार कहती है कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य है और उन्होंने परिसीमन किया है तो यहां चुनाव नहीं कराने का क्या कारण है। जब दूसरे राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, तो जम्मू-कश्मीर में क्यों नहीं हो रहे हैं?

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरपाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम