लाइव न्यूज़ :

सीताराम येचुरी की जगह कौन, देश की सबसे बड़ी वामपंथी पार्टी की कमान कौन संभालेगा?, दौड़ में ये नेता, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2025 05:11 IST

माकपा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए वामपंथी एकता और धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक ताकतों के लिए एक मंच बनाने पर जोर दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमाकपा ग्रामीण क्षेत्रों में अपना आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद सलीम को भी इस पद के दावेदारों में गिना जा रहा है।सलीम ने पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव पद पर बने रहने की इच्छा जताई है।

मदुरैः मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के अगले महासचिव का चुनाव करने की तैयारियां पूरी हो गई हैं और अब इस बात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि देश की सबसे बड़ी वामपंथी पार्टी की कमान कौन संभालेगा। इस दौड़ में एम ए बेबी और अशोक धावले को सबसे आगे बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, 2012 से पोलित ब्यूरो के सदस्य बेबी इस पद के लिए प्रबल दावेदार हैं।

उन्हें पार्टी की केरल इकाई का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने बताया कि पार्टी का एक वर्ग अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के अध्यक्ष अशोक धावले को यह जिम्मेदारी देने के पक्ष में है, क्योंकि कृषि मुद्दे अभी भी चर्चा में हैं और माकपा ग्रामीण क्षेत्रों में अपना आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि माकपा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए वामपंथी एकता और धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक ताकतों के लिए एक मंच बनाने पर जोर दे रही है, इसलिए धावले के समर्थकों का मानना ​​है कि वह इस भूमिका के लिए बेहतर होंगे। उन्होंने बताया कि धावले को पश्चिम बंगाल खेमे का भी समर्थन प्राप्त है और कई लोगों का मानना ​​है कि वह हिंदी पट्टी में पार्टी के लिए मददगार साबित होंगे। पोलित ब्यूरो के एक अन्य वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद सलीम को भी इस पद के दावेदारों में गिना जा रहा है।

हालांकि, सूत्रों ने बताया कि सलीम ने पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव पद पर बने रहने की इच्छा जताई है। तेलंगाना के नेता और माकपा पोलित ब्यूरो के वरिष्ठतम सदस्य बी वी राघवुलु का नाम भी चर्चा में है, जबकि पार्टी के एक अन्य वर्ग का मानना ​​है कि तेजतर्रार नेता वृंदा करात के नाम पर इस पद के लिए विचार किया जाना चाहिए।

माकपा ने केंद्रीय समिति के सदस्यों के लिए 75 वर्ष की आयु सीमा तय की है, लेकिन कुछ मामलों में इसमें छूट दी जा सकती है। पूर्व में भी माकपा के महासचिव के चुनाव में केरल और पश्चिम बंगाल खेमों ने अलग-अलग उम्मीदवारों का समर्थन किया है और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है। निवर्तमान केंद्रीय समिति रविवार को यहां 24वें पार्टी सम्मेलन में नए सदस्यों के चुनाव के लिए नामों की सिफारिश करेगी। प्रतिनिधि किसी भी प्रस्तावित नाम के संबंध में आपत्ति उठा सकते हैं। वे संबंधित सदस्यों की पूर्व स्वीकृति से नए नामों की सिफारिश भी कर सकते हैं।

केंद्रीय समिति अपने सदस्यों में से महासचिव सहित पोलित ब्यूरो का भी चुनाव करेगी। पोलित ब्यूरो के सदस्यों की संख्या केंद्रीय समिति द्वारा तय की जाती है। पिछले साल सीताराम येचुरी के निधन के बाद माकपा महासचिव का पद खाली है। येचुरी के निधन के बाद प्रकाश करात ने पार्टी के अंतरिम समन्वयक का पद संभाला। 

टॅग्स :सीताराम येचुरीकोलकाताकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?