लाइव न्यूज़ :

एमपी कोटा से कौन जाएगा राज्यसभा? पांच सीटों पर चुनाव के ऐलान के साथ बढ़ी सरगर्मी

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: January 29, 2024 17:43 IST

चुनाव आयोग ने खाली होने वाली राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है । मध्य प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटों में किसकी किस्मत चमकेगी। इसको लेकर राजनीतिक हल-चल तेज हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देMP की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव 27 फरवरी कोपांच सीटों को लेकर शुरु हुई सरगर्मी,किसकी खुलेगी लाँटरीराज्यसभा चुनाव में दिखेगी लोकसभा चुनाव की तस्वीर

लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान होने पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने 27 फरवरी को मध्य प्रदेश की पांच सीटों समेत देश की 56 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है।

 मध्य प्रदेश के कोटे से राज्यसभा गए अजय प्रताप, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र प्रधान, एल मुरूगन, राजमणि पटेल का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है और उनकी जगह चुनाव होंगे।

 बीजेपी और कांग्रेस ने इससे पहले राज्यसभा के लिए ऐसे चेहरों को चुनकर भेजा था जो पिछले चुनाव में पार्टी के लिए फायदेमंद थे।

1- अजय प्रताप विंध्य2- कैलाश सोनी  से महाकौशल को साधने की कोशिश थी।

 3- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और थावरचंद गहलोत के जरिए जातिय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई।

 हालांकि पार्टी ने एल मुरूगन को थावरचंद गहलोत के इस्तीफा देने के बाद 2021 के उपचुनाव में चुनकर राज्यसभा भेजा था। वहीं कांग्रेस में ओबीसी वर्ग से आने वाले राजमणि पटेल को चुनकर राज्यसभा भेजा था अब इन सभी राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

मध्य प्रदेश में बदले राजनीतिक समीकरणों के आधार पर अब राज्यसभा के चुनाव में चार  बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना तय है। ऐसे में मध्य के राज्यसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के कौन से चेहरे की लॉटरी लगेगी या फिर केंद्रीय हाई कमान किसी नए चेहरे को आगे करेगा। इसका इंतजार करना होगा। लेकिन यह तय है कि बीजेपी और कांग्रेस नए चेहरों के साथ और 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्यसभा के उम्मीदवार तय करने का काम करेंगे। 

टॅग्स :भारतBJPकांग्रेसराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब