लाइव न्यूज़ :

Who Was Vijay Shanker: कौन थे विजय शंकर?, अबू सलेम और मोनिका बेदी प्रत्यर्पण, आरुषि-हेमराज दोहरे हत्याकांड की जांच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2024 12:10 IST

Who Was Vijay Shanker: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक विजय शंकर का मंगलवार को निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देWho Was Vijay Shanker: 12 दिसंबर 2005 से 31 जुलाई 2008 तक सीबीआई के निदेशक के तौर पर कार्य किया था। Who Was Vijay Shanker: चर्चित आरुषि-हेमराज दोहरे हत्याकांड मामले की जांच की थी।Who Was Vijay Shanker: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, तथा नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के प्रमुख भी रहे।

Who Was Vijay Shanker: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक विजय शंकर का मंगलवार को निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी शंकर (76) लंबे समय से बीमार थे। शंकर के परिवार ने बताया कि वह कुछ समय से नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बताया कि उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को दान कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कैडर के 1969 बैच के आईपीएस अधिकारी शंकर ने 12 दिसंबर 2005 से 31 जुलाई 2008 तक सीबीआई के निदेशक के तौर पर कार्य किया था। सीबीआई निदेशक के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, एजेंसी ने चर्चित आरुषि-हेमराज दोहरे हत्याकांड मामले की जांच की थी।

जब वह सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक थे तो उनकी निगरानी में ही पुर्तगाल से गैंगस्टर अबू सलेम और अभिनेत्री मोनिका बेदी का प्रत्यर्पण किया गया था। उन्होंने तेलगी घोटाले (स्टैंप पेपर घोटाला) की जांच की भी निगरानी की थी। सीबीआई निदेशक नियुक्त होने से पहले शंकर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, तथा नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के प्रमुख भी रहे।

उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में महानिरीक्षक के पद पर भी कार्य किया। 1990 के दशक में जब जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां चरम पर थीं तब शंकर वहीं तैनात थे। अपनी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त करने वाले शंकर ने उत्तर प्रदेश पुलिस में और विदेश मंत्रालय के अधीन मॉस्को में भी अपनी सेवाएं दीं।

सीबीआई के पूर्व निदेशक अनिल सिन्हा ने शंकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने एक अनुभवी हस्ती को खो दिया। वह एक ईमानदार और साहसी अधिकारी थे जिन्हें हम उनके तेजतरार दिमाग और सिद्धांतवादी आचरण के लिए जानते थे। हम उनके दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।’’

टॅग्स :सीबीआईनॉएडाआरुषी हत्याकांडअबू सलेममोनिका बेदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?