लाइव न्यूज़ :

कौन थे सुधाकर सिंह?, सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2025 15:20 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुधाकर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेहतर उपचार के लिए लखनऊ ले जाया गया।शोक संतप्त परिवार को यह बहुत बड़ा दुख सहने की शक्ति दें।यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 67 वर्ष के थे। सिंह के बेटे सुजीत सिंह ने कहा, ‘‘वह (सुधाकर सिंह)मंगलवार को दिल्ली से विमान से वाराणसी आए थे। दिल्ली हवाई अड्डे पर वह ठीक थे लेकिन वाराणसी हवाई अड्डे पर उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया था और फिर बेहतर उपचार के लिए उन्हें लखनऊ ले जाया गया।’’

सुजीत सिंह ने बताया कि उनके पिता को देर रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने चिकित्सकों के हवाले से बताया कि उनके पिता को हृदय संबंधी समस्याएं थीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुधाकर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ एक पोस्ट में कहा, ‘‘मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधाकर सिंह का निधन बहुत दुखद है। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह बहुत बड़ा दुख सहने की शक्ति दें। ओम शांति।’’

सुधाकर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि।’’

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

क्राइम अलर्टEtah Accident: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती