लाइव न्यूज़ :

Cherukuri Ramoji Rao 16 November 1936-8 June 2024: जानें कौन थे चेरुकुरी रामोजी राव, जानिए यहां सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 8, 2024 11:21 IST

Cherukuri Ramoji Rao 16 November 1936-8 June 2024: मीडिया जगत की जानी मानी हस्ती एवं खबरों और मनोरंजन की दुनिया में व्यापक बदलाव लाने वाले रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का शनिवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देCherukuri Ramoji Rao 16 November 1936-8 June 2024: पांच जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।Cherukuri Ramoji Rao 16 November 1936-8 June 2024: रामोजी फिल्म सिटी में आवास पर लाया गया। Cherukuri Ramoji Rao 16 November 1936-8 June 2024:  पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Cherukuri Ramoji Rao 16 November 1936-8 June 2024: प्रसिद्ध मीडिया टाइकून और ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक चेरुकुरी रामोजी राव का शनिवार सुबह 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उन्होंने सुबह 3:45 बजे अंतिम सांस ली। एक दूरदर्शी नेता रामोजी राव ने रामोजी समूह का नेतृत्व किया। विश्व प्रसिद्ध रामोजी फिल्म सिटी की नींव रखी। मीडिया साम्राज्य में प्रमुख ईनाडु अखबार, टेलीविजन चैनलों का ईटीवी नेटवर्क और फिल्म निर्माण कंपनी उषा किरण मूवीज भी शामिल हैं।

कौन थे चेरुकुरी रामोजी राव

चेरुकुरी रामोजी राव का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था और उन्होंने असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कीं। उन्होंने अपने अग्रणी उपक्रमों से तेलुगु मीडिया परिदृश्य में क्रांति ला दी। उनके नेतृत्व में ईनाडु तेलुगु पत्रकारिता में एक बड़ी ताकत बन गए। उनके अन्य सफल उद्यमों में उषा किरण मूवीज़, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गादारसी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ़ होटल्स शामिल हैं।

राव ने टेलीविजन मीडिया में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए ईटीवी नेटवर्क का भी नेतृत्व किया। 2016 में राव को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी विरासत विशाल है। कई सफल व्यावसायिक उद्यम और महत्वपूर्ण मीडिया शामिल हैं। अंतिम विदाई रामोजी राव का हैदराबाद में किया जाएगा। परिवार में पत्नी और बेटा है। 

मीडिया शख्सियत एवं रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का निधन

मीडिया जगत की जानी मानी हस्ती एवं खबरों और मनोरंजन की दुनिया में व्यापक बदलाव लाने वाले रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का शनिवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। समाचारपत्र ‘ईनाडु’ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राव को सांस लेने में परेशानी के कारण पांच जून को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राव के पार्थिव शरीर को शहर के बाहरी इलाके में स्थित रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर लाया गया। रामोजी राव ने समाचारपत्र ईनाडु और ईटीवी चैनल समूह की शुरुआत करके अविभाजित आंध्र प्रदेश में मीडिया जगत में क्रांतिकारी बदलाव किया। उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामोजी राव के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और उन्हें भारतीय मीडिया में क्रांति लाने वाला दूरदर्शी व्यक्ति करार दिया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राव के समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है।

मोदी ने कहा कि अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए। प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा ,‘‘ रामोजी राव गारू में भारत के विकास को लेकर जुनून था। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से लाभ उठाने के कई अवसर मिले।

इस कठिन समय में उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’ पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और कई अन्य नेताओं ने रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामोजी राव ने जिस भी क्षेत्र में काम किया उसमें एक मानक स्थापित किए। उन्होंने कहा कि तेलुगु भाषा और संस्कृति के लिए रामोजी राव की सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने राव के निधन को तेलुगु समाचार पत्र और मीडिया जगत के लिए ‘‘बड़ी क्षति’’ करार दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि रेड्डी दिल्ली में हैं और उन्होंने राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी को रामोजी राव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से कराने का निर्देश दिया है। तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि रामोजी राव ने तेलुगु लोगों के जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि रामोजी राव का निधन न केवल राज्य के लिए बल्कि देश के लिए भी एक क्षति है।

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि रामोजी राव ने मूल्यों को बरकरार रखते हुए मीडिया जगत में नए मानक स्थापित किए और कई सुधार किए। मश्हूर अभिनेता चिरंजीवी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रामोजी राव एक ऐसे पर्वत की तरह थे जो कभी किसी के आगे नहीं झुके।

टॅग्स :हैदराबादनरेंद्र मोदीतेलंगानाआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया