लाइव न्यूज़ :

Natwar Singh: 95 साल की उम्र कांग्रेस के दिग्गज नेता नटवर सिंह का निधन, जानिए इनके बारे में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 11, 2024 06:33 IST

who was Natwar Singh: पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। गुरुग्राम के एक क्लिनिक में लगभग दो सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती थे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपीए-I सरकार के दौरान 2004-05 की अवधि के लिए भारत के विदेश मंत्री थे। नटवर सिंह पाकिस्तान में राजदूत के रूप में भी काम किया।1966 से 1971 तक प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे।

who was Natwar Singhपूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने जानकारी दी। उन्होंने दिल्ली के पास गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वह पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती थे। नटवर सिंह का जन्म 1929 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। 10 अगस्त 2024 को अंतिम सांस ली। उनका बेटा अस्पताल में है और परिवार के कई अन्य सदस्य रविवार को दिल्ली में प्रस्तावित अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक राज्य से दिल्ली आ रहे हैं। वह कुछ समय से ठीक नहीं थे।

पूर्व कांग्रेस सांसद नटवर सिंह तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-I सरकार के दौरान 2004-05 की अवधि के लिए भारत के विदेश मंत्री थे। उन्होंने पाकिस्तान में राजदूत के रूप में भी काम किया और 1966 से 1971 तक प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे। उन्हें 1984 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। के नटवर सिंह ने कई किताबें भी लिखीं।

लेखक और इतिहासकार नटवर सिंह ने 1953 में एक भारतीय विदेश सेवा अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया और 1984 में प्रारंभिक सेवानिवृत्ति ले ली जब उन्होंने राजस्थान के भरतपुर से चुनाव लड़ा और लोकसभा सांसद बने। उन्होंने राजीव गांधी सरकार में इस्पात राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया और बाद में 1986 में विदेश राज्य मंत्री बने।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि भारत सरकार में पूर्व विदेश मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित कु. नटवर सिंह जी के निधन का समाचार अत्यन्त दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें । ॐ शांति!

टॅग्स :Natwar Singhपाकिस्तानइंदिरा गाँधीराजीव गाँधीकांग्रेसमनमोहन सिंहManmohan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए