लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव: अरविंद केजरीवाल का ऐलान- 17 जनवरी को करेंगे AAP के सीएम चेहरे का ऐलान, बोले- जनता बताए कौन चाहिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 13, 2022 13:48 IST

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने जनता से पूछा कि वो पंजाब में आप की तरह से किसे सीएम चेहरे के रूप में देखना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने जनता के लिए जारी किया नंबर।अरविंद केजरीवाल ने जनता से पूछा कि आप किसे सीएम चेहरे के रूप में देखना चाहते हैं।

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस की। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम चेहरे की घोषणा की जाएगी, लेकिन जनता तय करेगी कि सीएम का चेहरा कौन होगा। इसपर जनता से केजरीवाल ने राय मांगी है। 

वहीं, केजरीवाल ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि पहले भगवंत मान को सीएम कैंडिडेट के लिए हम उतारने वाले थे। उनसे कहा भी गया कि वो आगे आएं, लेकिन उन्होंने कहा कि जनता तय करे कि वो सीएम के रूप में किसको देखना चाहते हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक नंबर जारी कर जनता से कहा कि आप इसपर मैसेज करके बताएं कि सीएम चेहरा कौन हो सकता है। 

70748-70748 वो नंबर है जिसे उन्होंने जारी किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है जब जनता से पूछा जाए कि उनका मुख्यमंत्री कौन हो। अपनी बात को जारी रखते हुए केजरीवाल ने कहा कि जनता इस नंबर पर वॉट्सऐप, एसएमएस या कॉल के जरिए अपनी राय दे सकती है। यह नंबर 17 जनवरी को शाम 5 बजे तक खुला है। इस दौरान तक आए डेटा कलेक्ट किया जायेगा और फिर सीएम चेहरे का ऐलान किया जाएगा।

मालूम हो, आम आदमी पार्टी ने साल 2017 में अपना पहला पंजाब विधानसभा चुनाव बिना किसी सीएम चेहरे के लड़ा था और 20 सीटें जीतकर राज्य में प्रमुख विपक्षी दल बन गया था। फिलहाल, पार्टी ने पहले ही 117 विधानसभा सीटों में से 109 के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है और कहा है कि वह इस बार सीएम चेहरे के साथ चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होंगे और नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए