लाइव न्यूज़ :

MP CM: एमपी में सीएम का चेहरा कौन? 10 दिसंबर को नाम आएगा सामने

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 7, 2023 19:40 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद सूबे के सरदार को लेकर मचे घमासान के खत्म होने की तारीख सामने आ गई है। दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात के बाद भोपाल पहुंचे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सस्पेंस खत्म होने की तारीख जारी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में सूबे का सरदार कौन,10 दिसंबर को नाम आएगा सामनेबीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली से लौटकर बताई तारीखरविवार को दोपहर तक सीएम के नाम का होगा ऐलान

दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात के बाद भोपाल पहुंचे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सस्पेंस खत्म होने की तारीख जारी कर दी है। कैलाश विजयवर्गीय ने बताया की 10 दिसंबर को यह साफ हो जाएगा कि एमपी का मुख्यमंत्री कौन होगा । कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि रविवार के दिन यह पता चल जाएगा की मध्य प्रदेश में सरकार का मुखिया कौन होने वाला है। इसके लिए अभी थोड़ा सा इंतजार करना होगा।

मुख्यमंत्री पद के दावेदार होने के सवाल पर कैलाश वर्गीय ने साफ कर दिया कि वह दिन में ख्वाब नहीं देखते हैं हालांकि कैलाश विजयवर्गीय ने इसके तत्काल बात यह भी साफ कर दिया कि मध्य प्रदेश में जीत का फैक्टर सिर्फ लाडली बहना नहीं है बल्कि जीत पीएम मोदी और अमित शाह की रणनीति और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बूथ मैनेजमेंट का हिस्सा है। दरअसल मध्य प्रदेश में चुनाव नतीजे आने के बाद इस बात की अटकले लगाई जा रही है कि प्रदेश में नए मुख्यमंत्री की कमान किसके हाथ में होगी। दिल्ली में मध्य प्रदेश से जीते 5 सांसदों के इस्तीफे के बाद विधानसभा में विधायकों की तस्वीर क्या होगी। कौन मुख्यमंत्री होगा और कौन मंत्रिमंडल में शामिल होगा। इसको लेकर अभी तक कयास ही है लेकिन अब तीन दिन बाद यह साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में नई सरकार का स्वरूप क्या होगा।

हालांकि अभी भी अटकले है कि बीजेपी शिवराज सिंह चौहान के चेहरे के साथ आगे बढ़ेगी। लेकिन इससे भी इंकार नही किया जा सकता है कि अपने सरप्राइज से चौंकाने वाले मोदी -शाह मध्य प्रदेश में किसी नए चेहरे को सामने लाकर चौका सकते हैं। लेकिन इसके लिए अब 10 दिसंबर का इंतजार करना होगा। उसके बाद साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में सत्ता की कमान किस चेहरे के हाथ में होगी ।

टॅग्स :भारतBJPकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला