लाइव न्यूज़ :

कौन हैं सनी जोसेफ?, 2026 विधानसभा चुनाव में केरल कांग्रेस को दिलाएंगे सत्ता 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 12, 2025 14:51 IST

वरिष्ठ नेता और तीन बार विधायक रह चुके सनी जोसेफ ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल कुमार ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्षों के रूप में पदभार ग्रहण किया।संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) संयोजक के रूप में कार्यभार संभाला। नेतृत्व परिवर्तन को देखने के लिए पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मुख्यालय में एकत्र हुए।

तिरुवनंतपुरमः तीन बार के विधायक सनी जोसेफ ने सोमवार को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। जोसेफ ने कहा कि उनका ध्यान एकजुट प्रयास पर होगा, क्योंकि पार्टी 2025 और 2026 में दो महत्वपूर्ण चुनावों की तैयारी कर रही है। जोसेफ ने कहा कि कांग्रेस और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) इस साल के अंत में (2025) होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों और 2026 में महत्वपूर्ण राज्य विधानसभा चुनावों में विजयी होंगे। यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष के. सुधाकरन ने पार्टी की राज्य इकाई का प्रभार जोसेफ को सौंपा। जोसेफ के अलावा विधायक पी. सी. विष्णुनाथ, सांसद शफी परंबिल और विधायक ए. पी. अनिल कुमार ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्षों के रूप में पदभार ग्रहण किया।

जबकि सांसद अदूर प्रकाश ने समारोह के दौरान संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) संयोजक के रूप में कार्यभार संभाला। आगामी निकाय चुनावों और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, बहुप्रतीक्षित नेतृत्व परिवर्तन को देखने के लिए पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मुख्यालय में एकत्र हुए।

केपीसीसी मुख्यालय जाने से पहले सनी जोसेफ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी से उनके आवास पर मुलाकात की और नयी जिम्मेदारी के लिए उनका समर्थन और आशीर्वाद मांगा। बाद में यहां पत्रकारों से एंटनी ने कहा कि उन्हें जोसेफ के नेतृत्व वाली नयी टीम पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) नेतृत्व ने टीम को आगामी विधानसभा चुनावों में केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ को फिर से सत्ता में लाने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि जोसेफ के नेतृत्व वाली नयी टीम अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाएगी।

अगर वे कांग्रेस और यूडीएफ को मजबूत करने के अलावा सभी वर्गों का विश्वास जीत सकते हैं, तो हम 2026 में 2001 से भी बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं।’’ एआईसीसी ने आठ मई को राज्य के नेतृत्व में पूर्ण फेरबदल करते हुए सुधाकरन के स्थान पर तीन बार के विधायक सनी जोसेफ को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

 जिससे केरल में कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कई सप्ताह से चल रही अनिश्चितता समाप्त हो गई। सुधाकरन ने हालांकि उन्हें केपीसीसी पद से हटाने को लेकर अपनी असहमति व्यक्त की थी, लेकिन पार्टी आलाकमान ने राज्य में महत्वपूर्ण चुनावों से पहले एक नया चेहरा लाने का निर्णय लिया।

टॅग्स :Kerala Congresskerala assembly electionराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेMallikarjun Kharge
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप