लाइव न्यूज़ :

Shirsat Kapil Ashok Patna New DM: जानें कौन हैं पटना के नए डीएम, सांगली से क्या है संबंध

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2024 16:34 IST

Shirsat Kapil Ashok Patna New DM: अशोक को कविता और क्रिकेट से काफी लगाव है। इससे पहले वह कारा एवं सुधार सेवा के महानिरीक्षक (जेल आईजी) थे।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक मधुबनी और मोतिहारी के डीएम रहे।2016 से 17 तक ये पटना के नगर आयुक्त भी रह चुके हैं। राजधानी पटना के नए डीएम के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

Shirsat Kapil Ashok Patna New DM:महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिरज गांव के रहने वाले 2011 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आज राजधानी पटना के नए डीएम के रूप में कार्यभार संभाल लिया। अशोक ने बी टेक एग्रीकल्चर से करने के बाद एमएससी दिल्ली से की है। इनके पिता जी बायो साइंस रिसर्च लैब में जेई थे। जबकि बैंक में भी कुछ दिन अशोक काम कर चुके हैं। इसी क्रम में यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बने। 2016 से 17 तक ये पटना के नगर आयुक्त भी रह चुके हैं। इसके बाद अशोक मधुबनी और मोतिहारी के डीएम रहे।

उनकी पत्नी तेजस्विनी भी एम टेक हैं। अशोक को कविता और क्रिकेट से काफी लगाव है। इससे पहले वह कारा एवं सुधार सेवा के महानिरीक्षक (जेल आईजी) थे। उल्लेखनीय है कि बिहार में सरकार में उलटफेर को लेकर जारी राजनीतिक गहमागहमी के बीच सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की जगह सरकार ने नगर निगम के पूर्व आयुक्त शीर्षत कपिल अशोक को पटना का नया डीएम बना दिया है। पटना के डीएम रहे चंद्रशेखर को जीविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इनके पास पथ विकास निगम के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है। पटना डीएम सहित कुल छह आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

टॅग्स :पटनानीतीश कुमारमहाराष्ट्रUnion Public Service Commissionमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए