लाइव न्यूज़ :

कौन हैं प्रत्यय अमृत?, अमृत लाल मीणा की जगह होंगे बिहार के नए मुख्य सचिव, बिहार विधानसभा चुनाव पर नजर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2025 17:37 IST

1989 बैच के आईएएस ऑफिसर अमृत लाल मीणा 31 अगस्त को रिटायर हुए हैं। सरकार ने उन्हें रिटायरमेंट से 27 दिन पहले ही मुख्य सचिव पद पर पोस्ट किया था।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को विदा हो रहे मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने खुद कुर्सी पर बैठाया था और शुभकामनाएं दी थी।विदाई समारोह में उनके जीवन और कार्यकाल पर एक वीडियो भी दिखाया गया था। नए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

पटनाः बिहार के मुख्य सचिव के पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रत्यय अमृत ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत करते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। प्रत्यय अमृत ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार के अलग-अलग विषयों पर चर्चा। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके आगामी कार्यकाल के लिए सफलता की कामना की। प्रत्यय अमृत, जो अपने कुशल नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं, ने इस नई जिम्मेदारी को स्वीकारते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। बता दें कि रविवार को विदा हो रहे मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने उन्हें खुद कुर्सी पर बैठाया था और शुभकामनाएं दी थी।

समारोह में दोनों अधिकारियों के परिवारजन और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य सचिवालय में किया गया था। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तालियों से उनका स्वागत किया था। साल 1989 बैच के आईएएस ऑफिसर अमृत लाल मीणा 31 अगस्त को रिटायर हुए हैं। सरकार ने उन्हें रिटायरमेंट से 27 दिन पहले ही मुख्य सचिव पद पर पोस्ट किया था।

विदाई समारोह में उनके जीवन और कार्यकाल पर एक वीडियो भी दिखाया गया था। बता दें कि राजस्थान के करौली जिले के साधारण परिवार से निकलकर वे मुख्य सचिव बने और अपने कार्यकाल में वह तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए। वहीं, नए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

प्रत्यय अमृत को बिहार में कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभालने का अनुभव है। वे अपनी तेज तर्रार और कुशल कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। गोपालगंज जिले के निवासी प्रत्यय अमृत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे नजदीकी आईएएस अधिकारियों में जाने जाते हैं। बिहार में सड़क और बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए बड़े परिवर्तन में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है।

7 जुलाई 1967 में जन्म लेने वाले प्रत्यय अमृत गोपालगंज जिला के हथुआ के निवासी हैं। इनके पिता डॉक्टर रिपु सूदन श्रीवास्तव लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर के विभागाध्यक्ष रहे। इसके बाद वह जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति भी बने। वहीं मां कविता वर्मा उसी कॉलेज में हिंदी की प्राध्यापक थीं।

प्रत्यय अमृत सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली से स्नातक की उपाधि ली है। 1991 में आईएएस अधिकारी बनने के बाद कटिहार, छपरा, जहानाबाद जिलों में डीएम की भूमिका निभाई। कई उल्लेखनीय काम के कारण चर्चा में आए। खासकर कटिहार में एक अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल लागू करने के कारण चर्चा में आए।

लेकिन बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के बाद प्रत्यय अमृत ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई। इधर, प्रत्यय अमृत की पत्नी डॉक्टर रत्ना श्रीवास्तव पटना के ए एन कॉलेज में प्राध्यापक हैं। प्रत्यय अमृत के एक पुत्र और एक पुत्री भी है, परिवार में कई सदस्य आईएएस अधिकारी है।

बहन और बहनोई भी आईएएस अधिकारी हैं तो वहीं ससुर भी आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। प्रत्यय अमृत उस समय मुख्य सचिव की कार्यभार संभाली हैं, जब बिहार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है तो ऐसे में सबकी नजर रहेगी विधानसभा चुनाव किस प्रकार से कराते हैं।

टॅग्स :बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल