लाइव न्यूज़ :

Government of India 2023: राहुल रसगोत्रा आईटीबीपी के प्रमुख नियुक्त, नीना सिंह सीआईएसएफ प्रमुख बनने वाली पहली महिला बनीं, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुख की नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2023 19:14 IST

Government of India 2023: सीआईएसएफ के पास पूरे देश में हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो, सरकारी भवनों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

Open in App
ठळक मुद्देनीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की पहली महिला प्रमुख बनीं।नीना सिंह वर्तमान में सीआईएसएफ की विशेष महानिदेशक हैं। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में वह राजस्थान कैडर में चली गईं।

Government of India 2023: मणिपुर-कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया। खुफिया ब्यूरो के अधिकारी राहुल रसगोत्रा को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का प्रभार मिला और नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की पहली महिला प्रमुख बनीं।

नीना सिंह वर्तमान में सीआईएसएफ की विशेष महानिदेशक हैं। सीआईएसएफ के पास पूरे देश में हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो, सरकारी भवनों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। सिंह को मणिपुर-कैडर अधिकारी के रूप में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में वह राजस्थान कैडर में चली गईं।

वर्ष 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह इस साल 31 अगस्त को शीलवर्धन सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद से सीआईएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 31 जुलाई, 2024 तक यानी सेवानिवृत्ति की तारीख तक, सीआईएसएफ के महानिदेशक के रूप में नीना सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

वर्ष 1988 बैच के मणिपुर-कैडर के आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक बनाया गया है। वह पिछले कुछ हफ्तों से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का नेतृत्व करने के अलावा अतिरिक्त प्रभार के रूप में यह पद संभाल रहे हैं। वह 31 दिसंबर, 2024 को अपनी सेवानिवृत्ति तक सीआरपीएफ के प्रमुख बने रहेंगे।

मणिपुर कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी रसगोत्रा को आईटीबीपी के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया। आदेश में कहा गया है कि उन्हें 30 सितंबर, 2025 यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक इस पद पर नियुक्त किया गया है।

गुजरात कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक श्रीवास्तव अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के महानिदेशक होंगे। आदेश में कहा गया है कि उन्हें 30 जून, 2025 यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक इस पद पर नियुक्त किया गया है। श्रीवास्तव फिलहाल आईबी में विशेष निदेशक हैं।

टॅग्स :CISFभारत सरकारGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष