लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन है लॉरेंस बिश्नोई, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल है गैंगस्टर का गिरोह

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 30, 2022 13:45 IST

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी बराड़ ने फेसबुक के जरिए मूसेवाला पर हुए घातक हमले की जिम्मेदारी ली और सचिन बिश्नोई धत्तारनवाली और लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र किया। गायक की हत्या के बाद दिल्ली की अलग-अलग जेलों में बंद गैंगस्टर नीरज बवानिया, टिल्लू ताजपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई-काला जत्थेदी-गोल्डी बराड़ गिरोह पर पुलिस की नजर है। 

Open in App
ठळक मुद्देगैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया कि उसने विक्की मिद्दुखेड़ा की मौत का बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी।लॉरेंस बिश्नोई इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल की जेल संख्या 8 में उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में बंद है।बिश्नोई के खिलाफ दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में कई मामले दर्ज हैं।

चंडीगढ़: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नाम सामने आया है। कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ द्वारा मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। ऐसे में अब बिश्नोई गिरोह पुलिस के रडार पर आ गया है। मालूम हो, पंजाबी गायक की रविवार को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी बराड़ ने फेसबुक के जरिए मूसेवाला पर हुए घातक हमले की जिम्मेदारी ली और सचिन बिश्नोई धत्तारनवाली और लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र किया। गायक की हत्या के बाद दिल्ली की अलग-अलग जेलों में बंद गैंगस्टर नीरज बवानिया, टिल्लू ताजपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई-काला जत्थेदी-गोल्डी बराड़ गिरोह पर पुलिस की नजर है। 

इंडिया टुडे ने तिहाड़ जेल सूत्रों के हवाले से बताया कि इस हत्या के बाद इन पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि दिल्ली की जेलों में इन गैंगस्टरों के बीच कोई हिंसा न हो। वहीं, बराड़ ने ये भी दावा किया कि उसने विक्की मिद्दुखेड़ा की मौत का बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी। 

कौन है लॉरेंस बिश्नोई?

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का दावा करने वाले बिश्नोई गिरोह का सरदार लॉरेंस बिश्नोई इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल की जेल संख्या 8 में उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में बंद है। बिश्नोई के खिलाफ दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे किसी न किसी मामले में रिमांड पर रखती है। 12 फरवरी 1993 को जन्मा बिश्नोई ग्रेजुएट है और पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है। 

बिश्नोई के पिता 1992 में हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पांच साल बाद नौकरी छोड़ दी और खेती शुरू कर दी। बिश्नोई ने पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की और फिर वो अवैध गतिविधियों में शामिल होने लगा। उसके खिलाफ कुछ शुरुआती मामले चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में दर्ज किए गए थे।

बिश्नोई और उसका गिरोह (जिसमें पेशेवर निशानेबाज शामिल हैं) पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से संचालित होते हैं और उनका नेटवर्क दुनिया भर में फैला हुआ है। उसके साथी संदीप उर्फ ​​काला जत्थेदी को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके लिए 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था, जो फिलहाल जेल में बंद है। 

2009 में कॉलेज में पढ़ते हुए वह पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र संगठन में शामिल हो गए और उन्होंने अध्यक्ष गोल्डी से मुलाकात की। गोल्डी से मिलने और विश्वविद्यालय की राजनीति में आने के बाद बिश्नोई ने अपराध करना शुरू कर दिया। बिश्नोई गिरोह शराब माफिया, पंजाबी गायकों और अन्य प्रभावशाली लोगों से पैसे वसूल करता है।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालापंजाबतिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए