लाइव न्यूज़ :

Heeralal Samariya: मुख्य सूचना आयुक्त बने हीरालाल सामरिया, राजस्थान के समारिया के रहने वाले, जानें कौन हैं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2023 14:19 IST

Heeralal Samariya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया को सोमवार को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त हैं।हीरालाल समारिया राजस्थान के समारिया के रहने वाले हैं। अभी सूचना आयुक्त के तौर पर काम कर रहे हैं।

Heeralal Samariya: सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई। 3 अक्टूबर को वाई के सिन्हा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इन्हें नियुक्त किया गया था। देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त हैं।

हीरालाल समारिया राजस्थान के समारिया के रहने वाले हैं। अभी सूचना आयुक्त के तौर पर काम कर रहे हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं। आरटीआई (सूचना का अधिकार कानून) मामलों के सर्वोच्च अपीलीय प्राधिकरण सीआईसी का यह शीर्ष पद तीन अक्टूबर को वाई. के. सिन्हा का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद रिक्त हो गया था।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान 63 वर्षीय सामरिया को पद की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी सामरिया श्रम एवं रोजगार सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने सात नवंबर, 2020 को सीआईसी में सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ली थी। उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) और राज्य सूचना आयोगों (एसआईसी) में रिक्त पदों को भरने के लिए कदम उठाने का केंद्र एवं राज्य सरकारों को निर्देश देते हुए 30 अक्टूबर को कहा था कि ऐसा नहीं होने पर सूचना का अधिकार कानून ‘निष्प्रभावी’ हो जाएगा।

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला तथा न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को राज्य सूचना आयोगों में मंजूर पदों, रिक्तियों और वहां लंबित मामलों की कुल संख्या सहित कई पहलुओं पर सभी राज्यों से सूचना एकत्र करने को कहा था।

सामरिया की मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति के बाद सूचना आयुक्त के आठ पद रिक्त हैं। आयोग में इस समय दो सूचना आयुक्त हैं। आरटीआई मामलों के सर्वोच्च अपीलीय प्राधिकरण केंद्रीय सूचना आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त और अधिकतम 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं। मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त 65 वर्ष की आयु तक पद पर बने रह सकते हैं।

टॅग्स :राजस्थानआरटीआईद्रौपदी मुर्मूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"