लाइव न्यूज़ :

'जहां सपा का वोटर, वहां काटी जा रही बिजली', अखिलेश यादव ने लगाया योगी सरकार पर बड़ा आरोप, कहा बिजली कटौती पर उमर अब्दुल्ला के बयानों में है सच्चाई

By आजाद खान | Updated: April 29, 2022 07:51 IST

अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पर्याप्त बिजली का इंतजाम नहीं कर पा रही है। उन्होंने यह आरोप लगाया कि सरकार द्वारा सपा वोटरों की बिजली काटी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में बिजली कटौती पर अखिलेश यादव ने भाजपा को जमकर घेरा है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि सपा वोटरों की बिजली काटी जा रही है। उन्होंने बिजली संकट पर उमर अब्दुल्ला के बयानों का भी समर्थन किया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिजली कटौती को लेकर जो कुछ जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जी ने कहा है, वह सच्चाई है। उनके अनुसार सरकार द्वारा केवल 100 ही लोगों पर कार्रवाई करने का टारगेट दिया गया है। आपको बता दें कि सपा प्रमुख ने यह बयान लखनऊ में दिया है जब वे एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए वहां आए थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने राज्य के राज्य में हो रहे बिजली कटौती पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। वे सरकार को पर्याप्त बिजली का इंतजाम नहीं करने का भी आरोप लगाया है। 

सपा वोटरों की बिजली कटौती पर क्या कहा अखिलेश यादव ने

अखिलेश यादव ने सीएम योगी की सरकार पर आरोप लगाया है कि यह सरकार जानबूझकर वहीं की बिजली काट रही है जहां का वोटर सपा वोटर है। सरकार वोटर को ध्यान में रखकर यह कटौती कर रही है। उन्होंने बिजली कटौती को लेकर उमर अब्दुल्ला द्वारा दिए गए बयानों को सही बताया है और सरकार पर आरोप भी लगाया है। आपको बता दें कि इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने कहा था भाजपा सरकार जानबूझकर परेशान कर रही है। उन्होंने कहा था, "मुझे आश्चर्य है कि दिन और रात के बाकी घंटों में बिजली क्यों रहती है लेकिन सहरी और इफ्तार के समय नहीं। आप सहरी खाने के लिए उठते हैं, बिजली नहीं है और इफ्तार के समय भी ऐसा ही होता है।"

दूसरे कार्यकाल में बिजली मंत्री बदले लेकिन दुर्दशा वही है-अखिलेश यादव

यूपी में बिजली संकट पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी के दूसरे कार्यकाल में बिजली मंत्री बदल गया, लेकिन दुर्दशा नहीं बदली। सरकारी बयानों में ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली सप्लाई का दावा किया जा रहा है, जबकि महज 4 घंटे बिजली मिल रही है। कई स्थानों पर तो पूरी रात ब्लैक आउट रहता है। ट्रांसफार्मर फुंकते जा रहे हैं. बिजली कटौती से बुनकरों का धंधा बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। संत कबीर नगर में बिजली नहीं मिलने से पावरलूम ठप्प हो रहे हैं। इससे बुनकर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। आधे अधूरे तैयार कपड़ों को लेकर परेशान हैं। बिजली संकट के चलते व्यापारिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथउमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया