लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal: 'दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल से मिलने गईं थी स्वाति, लेकिन हुई बदसलूकी..', आप सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान

By आकाश चौरसिया | Updated: May 14, 2024 17:19 IST

Swati Maliwal: सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी कर्मचारी ने 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी की। इस बात की जानकारी खुद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे'आप' सांसद स्वाति मालीवाल से अभद्रता हुई- सांसद संजय सिंह का बयानसोमवार को जब स्वाति मालीवाल दिल्ली सीएम से मिलने पहुंची थीं, तब यह घटना हुईहालांकि खुद सांसद स्वाति ने पुलिक को फोन कर इसकी शिकायत की

Swati Maliwal: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सोमवार सुबह मिलने गई पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से विभव कुमार ने बदसलूकी की। इस बात की जानकारी खुद सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के दी है और कहा कि इस मामले पर सीएम अरविंद केजरीवाल अब उचित कार्रवाई करेंगे। इसके साथ उन्होंने केस में हुई घटना पर अफसोस जताते हुए कड़ी निंदा भी की। 

जब सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंची, तभी ड्राइंग रूम में इंतजार करने के लिए कहा गया। लेकिन इस दौरान विभव कुमार ने उनसे अभ्रदता की, तो खुद सांसद ने बिना देरी के 112 पर कॉल कर पुलिस से अपनी शिकायत दर्ज करवा दी। उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने संज्ञान में इस घटना को लिया और इस पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।

आज आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के आरोपों को लेकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन में मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे के बीच महापौर ने सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हालांकि, इससे पहले मालीवाल ने सोमवार को इस घटना के बाद सिविल लाइंस थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के एक निजी कर्मचारी विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की। 

घटना को लेकर सदन में निजी कर्मचारी के इस्तीफे की मांग करने लगे। उन्होंने 'केजरीवाल हाय-हाय' और केजरीवाल इस्तीफा दो के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि हंगामा बढ़ता देख सदन में महापौर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyसंजय सिंहदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी