लाइव न्यूज़ :

PM Modi ने जब गुलाम नबी आजाद के लिए आंसू बहाए थे तभी वह उनके चक्कर में फंस गए थे- बोले अधीर रंजन चौधरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2022 07:55 IST

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर बोलते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि किस पार्टी ने उन्हें इतना बड़ा नेता बनाया। उन्हें जम्मू कश्मीर का मुख्यमंत्री और संसद में विपक्ष का नेता बनाया गया। कांग्रेस की हर पीढ़ी ने उन्हें कुछ न कुछ पद संभालते देखा है।‘‘

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर अधीर रंजन चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी द्वारा उनके लिए आंसू बहाने के चक्कर में फंस कर उन्होंने कांग्रेस छोड़ा है। अधीर रंजन चौधरी ने यह भी कहा है कि अगर उन्हें दोबारा राज्यसभा सदस्य बनाया जाता तो वे पार्टी नहीं छोड़ते।

रायपुर:कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि वह गुलाम नबी आजाद के पार्टी से इस्तीफे से हैरान नहीं हैं क्योंकि यह स्पष्ट है कि जब ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके लिए संसद में आंसू बहाए थे तभी वह उनके चक्कर में फंस गए थे।’ 

उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर आजाद को दोबारा राज्यसभा सदस्य बनाया जाता तो उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया होता। आपको बता दें कि चौधरी लोकसभा के लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष भी है। 

अधीर रंजन चौधरी ने क्या कहा

अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को बस्तर क्षेत्र का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। मैं (दिल्ली में) उनके आवास के सामने रहता हूं। दिल्ली में मोदी जी की सरकार आने के बाद से पूर्व मंत्रियों या पूर्व सांसदों से सरकारी आवास की सुविधा ले ली जाती है। लेकिन, अचरज की बात है कि गुलाम नबी आजाद को अपना आवास (दिल्ली में) कभी खाली नहीं करना पड़ा।’’ 

कांग्रेस नेता ने क्या दावा किया

वहीं इस मामले में बोलते हुए चौधरी ने एक दावा भी किया है। उन्होंने दावा किया है कि, ‘‘क्या किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में कोरोना वायरस के कारण 50 लाख लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते देखा है? लेकिन वह (प्रधानमंत्री) आजाद के राज्यसभा में कार्यकाल खत्म होने के दौरान (पिछले साल फरवरी में) रोए थे। उसी दिन हमारे लिए सारा किस्सा खत्म हो गया था। मैं समझ गया और यह स्पष्ट हो गया कि वह (आजाद) मोदी जी के चक्कर में पड़ गए हैं।’’ 

इस कारण गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी कांग्रेस

इस पर बोलते हुए चौधरी ने कहा, ‘‘हम (कांग्रेस) हमेशा हर किसी को राज्यसभा सदस्य नहीं बना सकते हैं। अगर उन्हें (आजाद को) राज्यसभा सदस्य बनाया जाता तो वह (पार्टी में रहने के लिए) राजी हो जाते। जब उन्हें (सांसद का पद) नहीं मिला तो वह गुस्सा हो गए। गुलाम जी का गुस्सा, पार्टी छोड़ने की मंशा में बदल गया।‘‘ 

काग्रेस ने उन्हें इतना बड़ा नेता बनाया- अधीर रंजन चौधरी 

कांग्रेस नेता चौधरी ने आगे कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि किस पार्टी ने उन्हें इतना बड़ा नेता बनाया। उनकी प्रगति के पीछे कांग्रेस का योगदान था। कांग्रेस ने उन्हें क्या नहीं दिया?.. उन्हें जम्मू कश्मीर का मुख्यमंत्री और संसद में विपक्ष का नेता बनाया गया। कांग्रेस की हर पीढ़ी ने उन्हें कुछ न कुछ पद संभालते देखा है।‘‘ 

गौरतलब है कि बस्तर की यात्रा को लेकर चौधरी ने कहा कि एक समय माओवादी हिंसा के लिए बदनाम बस्तर की छवि बदल रही है और विकास गतिविधियों के परिणामस्वरूप माओवादी गतिविधियों में कमी आई है।  

टॅग्स :गुलाम नबी आजादजम्मू कश्मीरकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप