लाइव न्यूज़ :

क्या कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सुष्मिता देव बीजेपी में शामिल होने वालीं थीं? जानिए क्या कहा उन्होंने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2021 15:10 IST

कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल हुईं. सुष्मिता देव ने कहा कि, जब कांग्रेस से मेरे इस्तीफे की खबर सार्वजनिक हुई, तो कई लोगों को लग रहा था कि मैं बीजेपी में शामिल  हो जाऊंगी लेकिन ऐसा नहीं है. ये विचारधारा की लड़ाई है

Open in App

कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल हुईं. सुष्मिता देव ने कहा कि, जब कांग्रेस से मेरे इस्तीफे की खबर सार्वजनिक हुई, तो कई लोगों को लग रहा था कि मैं बीजेपी में शामिल  हो जाऊंगी लेकिन ऐसा नहीं है. ये विचारधारा की लड़ाई है. बीजेपी की विचारधारा बिल्कुल अलग है. इस बारे में वैचारिक रूप से समझौता करने का कोई सवाल ही नहीं है. सुष्मिता देव ने कहा कि, मैंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि बीजेपी में शामिल होने की अटकलें पूरी तरह गलत थीं.

बता दें कि कांग्रेस की दिग्गज महिला नेताओं में से एक और राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सुष्मिता देव ने कांग्रेस छोड़ टीएमसी का दामन थाम लिया है. सुष्मिता देव ने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा था. इसके बाद उन्होनें पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और देरेक बनर्जी की उपस्थिती में टीएमसी में शामिल हुईं. जहां इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी.

  

वहीं सुष्मिता देव ने टीएमसी ज्वाइन करने के बाद कहा कि, कहा कि मैं आज टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी से मिली. हमारे बीत काफी देर तक और हेल्दी डिस्कशन हुआ. सुष्मिता देव ने कहा कि, पार्टी के लिए उनके पास एक उत्कृष्ट दृष्टि और स्पष्टता है. 

इसके बाद सुष्मिता देव ने कहा कि, इस मुलाकात के बाद हम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने गए थे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी बेहतरीन चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी के पास पार्टी के बेहतर भविष्य के लिए स्पष्ट दृष्टि यानी क्लियर विजन है.

राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, दिग्गज कांग्रेसी परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुष्मिता देव पार्टी से नाराज चल रहीं थीं. इससे पहले भी उनकी नाराजगी की कई खबरें सामने आ चुकी थीं. वहीं बीते असम विधानसभा चुनावों के दौरान सामने आई थीं, लेकिन उस दौरान किसी तरह मामले को टाल दिया गया था. 

 

टॅग्स :Sushmita Devकांग्रेसटीएमसीTMCBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए