लाइव न्यूज़ :

58 माह में देश भर के FCI गोदामों में 25 करोड़ रुपये का गेहूं और चावल हुआ खराब, RTI से हुआ खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 10, 2020 14:59 IST

2015-16 से अब तक 58 माह में करीब 25 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का गेहूं व चावल खराब हो गया। यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देआरटीआई कार्यकर्ता अभय कोलारकर ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत ये जानकारी हासिल की है।2025-16 से जनवरी 2020 तक 0.216 एलएमटी (लाख मीट्रिक टन) गेहूं व चावल खराब हुआ।

एफसीआई (फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) के गोदामों में जगह की कमी की वजह से बाहर रखे जाने वाले अनाज को बर्बाद होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन, आरटीआई से खुलासा हुआ कि देश के अलग-अलग गोदामों में रखे जाने वाले अनाज भी सुरक्षित नहीं है। एफसीआई ने एक आरटीआई के जवाब में जो आंकड़े दिए हैं, वह इस बात की पुष्टि करता है कि भारी मात्रा में गोदामों में रखा अनाज भी हर साल खराब हो जा रहा है। 

2015-16 से अब तक 58 माह में करीब 25 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का गेहूं व चावल खराब हो गया। यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मिली है। आरटीआई कार्यकर्ता अभय कोलारकर ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत ये जानकारी हासिल की है। इसमें पूछा गया था कि 2015-16 से जनवरी 2020 तक की अवधि में एफसीआई की ओर से देश भर में कितना अनाज सही सलामत नहीं रह सका। इसके जवाब में कहा गया कि 2025-16 से जनवरी 2020 तक 0.216 एलएमटी (लाख मीट्रिक टन) गेहूं व चावल खराब हुआ। 

2016-17 में सर्वाधिक नुकसान-इस रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि 2016-17 में सर्वाधिक अनाजों का नुकसान हुआ है। इस एक साल में 0.09 एलएमटी गेहूं व चावल खराब हो गए। इससे 9 करोड़ 12 लाख रुपए का करीब नुकसान हुआ है। 2018-19 में 6 करोड़ 73 लाख रुपए का करीब नुकसान हुआ था। 

चूहों से कोई नुकसान नहीं-आमतौर पर गोदामों में चूहे अनाज को खाते हैं। लेकिन, एफसीआई ने दावा किया कि गोदामों में चूहे की वजह से अनाज का कोई नुकसान नहीं हुआ है।  एफसीआई की मानें तो वैज्ञानिक ढंग से भंडारण किए जाने व समय-समय पर पेस्ट कंट्रोल की वजह से अनाज पर ज्यादा चूहों का असर नहीं हुआ है। इसके बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि यदि चूहों की वजह से गोदामों के अंदर रखा अनाज खराब नहीं हुआ तो 25 करोड़ रुपए का अनाज आखिर किन वजहों से खराब हुआ है। 

टॅग्स :लोकमत समाचारइंडियाभारतीय खाद्य निगमनागपुरआरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम